डेली संवाद, जालंधर
पंजाब के जालंधर में एक ही दिन में कोरोना वायरस के दो मरीज मिले हैं। पहला मरीज निजात्म नगर का रवि छाबड़ा था, जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। जबकि दूसरा मरीज शाम को मिट्ठा बाजार के लावां मोहल्ले में मिला है। इसे भी उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है।
[ads1]
जानकारी के मुताबिक जालंधर के मिट्ठा बजार के पास लावां मौहल्ला में 59 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना की पॉजिटिव आई है। इसके बाद जालंधर पॉजिटिव मरीजों की संख्या 8 हो गई है। जिसकी पहचान कांग्रेसी विधायक के करीबी दीपक कुमार के पिता प्रवीन कुमार के रुप में हुई है।
[ads2]
दीपक कुमार दो दिन से जरुरतमदों को राहत सामग्री बांट रहे थे। इस कारण यह मामला और भी गंभीर हो गया है और इसके फैलने का खतरा ज्यादा बन गया है। इसे लेकर जिला प्रशासन से सभी को चिन्हित करने का कार्य शुरू कर दिया है।








