Corona Update : पंजाब में एक की मौत, लुधियाना में दो नए केस, देशभर में 5734 मरीज, अब तक 166 ने दम तोड़ा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली/चंडीगढ़। देश में संपूर्ण लॉकडाउन के बीच कोरोना वायरस तेजी से पांव पसार रहा है। पंजाब में आठ, बिहार में चार, झारखंड में चार, मध्यप्रदेश में छह और छत्तीसगढ़ में एक नए मामले सामने आए हैं। वहीं, झारखंड में कोरोना से आज पहली मौत हुई। पंजाब के जालंधर में सुबह एक बुजुर्ग की मौत हो गई है।

[ads1]

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 540 नए मामले आए हैं और 17 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 5734 हो गई है। जिसमें 5095 सक्रिय हैं, 473 लोग स्वस्थ हो गए या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 166 लोगों की मौत हुई है।

पंजाब में एक की मौत

पंजाब के जालंधर में कोरोना से संक्रमित 58 साल के एक व्यक्ति की बुधवार रात मौत हो गई। विशेष मुख्य सचिव, पंजाब आपदा प्रबंधन केबीएस सिद्धू ने बताया कि वह पिछले दो दिनों से वेंटिलेटर पर था। जिला प्रशासन दाह संस्कार के लिए मानक प्रोटोकॉल के अनुसार तौर-तरीकों पर काम कर रहा है।

मध्य़ प्रदेश में 93 मरीज

मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग के अनुसार भोपाल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 93 है। जिनमें से 50 मामले राज्य स्वास्थ्य विभाग से हैं, 20 मामले तब्लीगी जमात से जुड़े हैं और 12 पुलिस विभाग से जुड़े हैं। दो मरीज को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है और एक की मौत हो गई है।

झारखंड में पहली मौत

झारखंड के बोकारों में कोरोना संक्रमित 75 साल के एक बुजुर्ग का आज सुबह निधन हो गया। बोकारो के उपायुक्त मुकेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है। झारखंड में कोरोना से यह पहली मौत है।

[ads2]

खंडवा में पांच नए मामले

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में कोरोना वायरस के पांच नए मामले सामने आए हैं। खंडवा के जिला कलेक्टर ने बताया कि पॉजिटिव मामलों के संपर्क में आने वालों का पता लगाया जा रहा है।

लुधियाना में कोरोना के दो नए मामले

लुधियाना के उपायुक्त परदीप अग्रवाल ने बताया कि लुधियाना में दो लोग (एक 15 वर्षीय और एक 24 वर्षीय) कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसी के साथ जिले में कोरोना पॉजिटिव के कुल मामले आठ हो गए हैं।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *