पंजाब में 10 मई तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, 5वीं और 8वीं की सभी परीक्षाएं रद्द, बिना परीक्षा के ही घोषित होंगे रिजल्ट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के शिक्षा मंत्री श्री विजय इंदर सिंगला ने बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की अध्यक्षता में पंजाब मंत्रीमंडल की हुई मीटिंग में राज्य के दोनों सरकारी और प्राईवेट स्कूलों की गर्मियों की छुट्टियाँ पहले करने का फैसला किया गया है ताकि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए किये गए लॉकडाउन के कारण हो रहे पढ़ाई के नुक्सान को कम किया जा सके।

[ads1]

श्री सिंगला ने बताया कि अब एक महीने के लिए गर्मी की छुट्टियाँ 11 अप्रैल से शुरू होंगी और 10 मई तक चलेंगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि मंत्रीमंडल ने यह भी फैसला किया कि पाँचवी और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने कफ्र्यू से पहले जो पेपर दे दिए थे, उनके आधार पर ही पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) इन विद्यार्थियों को अगली कक्षाओं में भेजेगा।

श्री विजय इंदर सिंगला ने कहा कि कफ्र्यू के कारण अपने बच्चों की पढ़ाई के हो रहे नुक्सान के कारण अभिभावक चिंतित थे और छुट्टियाँ जल्द करने के इस फैसले से उनको राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सभी प्राईवेट स्कूलों को भी 11 अप्रैल से छुट्टियों की शुरूआत करनी चाहिए परन्तु वह अपनी जरूरत के अनुसार इन छुट्टियों की समय सीमा बढ़ाने के लिए स्वतंत्र हैं।

[ads2]

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पीएसईबी ने कफ्र्यू लगाने से पहले पाँचवी कक्षा के तीन पेपर ले लिए थे और अब मंत्रीमंडल ने बाकी रहते दो पेपर रद्द करने का फैसला किया है। उन्होंने आगे कहा कि आठवीं कक्षा के सम्बन्ध में प्रैक्टिकल परीक्षाएं शेष थीं परन्तु अब बोर्ड दोनों कक्षाओं के लिए कोई अन्य पेपर लिए बगैर ही परिणामों की घोषणा करेगा।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *