जालंधर के इस हलके में कांग्रेस, भाजपा नेता किए गए होम कोरनटाइन, संपर्क में आने वाले अन्य लोगों को खोज रहा है सेहत विभाग

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर के निजात्म नगर में कोरोना पाजीटिव मरीज मिलने पर पत्रकार के बाद अब इलाके के के भाजपा और कांग्रेस नेताओं को होम कोरनटाइन किया गया है। इसमें पार्षद पुत्र समेत पार्षद का चुनाव लड़ने वाले भाजपा नेता शामिल हैं।

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के कन्युनिटी ट्रांसफर की बात को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने उन सभी लोगों को होम कोरनटाइन करने का काम शुरू कर दिया है, जो कोरोना पाजीटिव मरीज के संपर्क में रहे हैं।

[ads1]

निखिल का प्रशासन पर धक्केशाही का आरोप

सेहत विभाग ने निजात्म नगर में कोरोना पाजीटिव मरीज मिलने के बाद पत्रकार निखिल शर्मा को होम कोरनटाइन कर दिया था। जिस पर निखिल ने प्रशासन पर धक्केशाही का आरोप लगाया। जिस दिन निखिल शर्मा को होम कोरनटाइन किया गया था, उसी समय पत्रकार ने लाइव होकर सारी सच्चाई बताई थी।

निखिल ने प्रशासन को आगाह किया था कि निजात्म नगर समेत इलाके के एक धार्मिक स्थान पर कोरोना पाजीटिव मरीज ने सेवा की है, उन्हें भी कोरनटाइन किया जाना चाहिए, लेकिन तब प्रशासन ने निखिल की बात नहीं मानी थी। अब प्रशासन उन सभी को कोरनटाइन कर रहा है जो कोरोना पाजीटिव छाबड़ा के संपर्क में आए थे।

पार्षद पुत्र व भाजपा नेता भी कोरनटाइन

सेहत विभाग ने अब कौंसलर कमलेश ग्रोवर के पुत्र अनमोल ग्रोवर को होम कोरनटाइन कर दिया था, साथ ही इलके संपर्क में आऩे वाले सभी लोगों को होम कोरनटाइन का आदेश जारी किया है। इसके अलावा इसी इलाके में कौंसलर का चुनाव लड़ने वाले भाजपा नेता राजीव ढींगरा को भी होम कोरनटाइन किया गया है।

सेहत विभाग निजात्म नगर के अन्य लोगों की भी पहचान कर रहा है, जो किसी न किसी तरह से कोरोना पाजीटिव के संपर्क में आए थे। क्योंकि कोरोना की कम्युनिटी ट्रांसफर की बात खुद मुख्यमंत्री कह चुके हैं, इससे अब प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

[ads2]

विधायक और पूर्व मंत्री समेत पूरा परिवार होम कोरनटाइन

जालंधर में कोरोना पाजीटिव की मौत के बाद नार्थ हलके के विधाक बावा हैनरी और उनके पिता पूर्व मंत्री अवतार हैनरी परिवार के साथ होम कोरनटाइन में हैं। इसके अलावा इस हलके के कई कांग्रेसी पार्षद सेल्फ कोरनटाइन में चले गए हैं। सेहत विभाग इनके संपर्क में आने वाले लोगों को चिन्हित कर रहा है।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *