कर्फ्यू के दौरान पंजाब में पुलिस टीम पर हमला, एक ASI का हाथ कटा, कई पुलिसकर्मी घायल, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पटियाला
पंजाब के पटियाला में कर्फ्यू के दौरान पुलिस टीम पर हमला हुआ है। हमले में एक एएसआई का हाथ कट गया है तो कई अन्य पुलिसकर्मी घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हमलावरों को घेर लिया है, साथ ही उनसे आत्मसमर्पण की अपील की जा रही है। फिलहाल घटनास्थल पर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

[ads1]

घटना रविवार (12 अप्रैल) सुबह की है। सन्नौर सब्जी मंडी में निहंग सिंह खरीददारी के लिए आए थे। तभी नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उनसे कर्फ्यू पास दिखाने के लिए कहा। इस पर पुलिस और निहंग सिंहों के बीच बहस हो गई। देखते ही देखते आरोपियों ने पुलिस पर हमला बोल दिया।

नाका तोड़कर भागने की कोशिश की

इसके बाद आरोपियों ने नाका तोड़कर भागने की कोशिश की। इस दौरान हमले में पांच पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। जिनमें चार को पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एएसआई हरजीत सिंह, जिनका हाथ कट गया है, उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिली है कि वारदात के बाद निहंग सिंह डेरे में छिप गए हैं, फिलहाल पुलिस ने पूरे डेरे को घेर रखा है। लगातार पुलिस आरोपियों से आत्मसमर्पण के लिए लाउडस्पीकर पर अपील कर रही है। वहीं डेरे के भीतर से निहंग सिंह भी लाउडस्पीकर से प्रशासन पर जुबानी हमला कर रहे हैं। वहां का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

[ads2]

मंडी बोर्ड के एक अधिकारी को घायल कर दिया

पूरे मामले में पंजाब डीजीपी दिनकर गुप्ता ने कहा कि आज (12 अप्रैल) सुबह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में निहंगों के एक समूह ने पटियाला की सब्जी मंडी में कुछ पुलिस अधिकारियों और मंडी बोर्ड के एक अधिकारी को घायल कर दिया। एएसआई हरजीत सिंह, जिनका हाथ कटा है वे पीजीआई चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। मैंने पीजीआई के निदेशक से बात की है, जिन्होंने सर्जरी के लिए पीजीआई के शीर्ष प्लास्टिक सर्जन की नियुक्ति की है। सर्जरी अभी शुरू हो जाएगी। निहंगों को गिरफ्तार किया जाएगा और आगे की कार्रवाई जल्द की जाएगी।

https://youtu.be/iRQALu_HkQw















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *