पंजाब पुलिस के ACP को हुआ कोरोना, कई पुलिस थानों के SHO होम कोरनटाइन, पुलिस कर्मचारियों में दहशत

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, लुधियाना
पंजाब में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। नया मामला लुधियाना का है। यहां सोमवार को  पंजाब पुलिस के एसीपी को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इसके बाद कई पुलिस थानों के एसएचओ और अन्य पुलिस कर्मचारी होम कोरनटाइन हो गए हैं।

[ads2]

जानकारी के अनुसार लुधियाना उत्तरी के ए.सी.पी. की कोरोना संबंधित रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है, जिसकी पुष्टि लुधियाना के सिविल सर्जन राजेश बग्गा की तरफ से गई है। ए.सी.पी. पिछले काफ़ी दिनों से बीमार चल रहे थे, जिस कारण उन्हें लुधियाना के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

[ads1]

अस्पताल में  इस समय ए.सी.पी. वेंटिलेटर पर हैं। ए. सी. पी. की रिपोर्ट पाज़ेटिव आने के बाद उन के साथ काम करन वाले कई एस.एच.ओ. को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है। इसके साथ कई अन्य पुलिस कर्मचारियों को भी 15 दिन के सेल्फ कोरनटाइन में रहने की हिदायत दी गई है।

https://youtu.be/YLZTK-e3nBw















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *