अब दिल्ली में युमना किनारे जुटे हजारों श्रमिक, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया ये ट्वीट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। मुंबई के बांद्रा में हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूर जुटने के बाद अब देश की राजधानी दिल्ली में भी दिहाड़ी मजदूर हजारों की संख्या में दिल्ली के यमुना नदी के किनारे इकट्ठा हो गए। हालांकि, इन लोगों को वहां से शिफ्ट करने की कोशिश की जा रही है।

[ads2]

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यमुना नदी किनारे मजदूरों के जुटने की इस घटना पर ट्वीट किया है। केजरीवाल ने कहा, यमुना घाट पर मजदूर इकट्ठा हुए। उनके लिए रहने और खाने की व्यवस्था कर दी गई। उन्हें तुरंत शिफ्ट करने के आदेश दे दिए गए हैं। रहने और खाने की कोई कमी नहीं है। किसी को कोई भूखा या बेघर मिले तो हमें जरूर बताना।

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले लॉकडाउन के बावजूद मुंबई के बांद्रा स्टेशन के बाहर हजारों की संख्या में मजदूरों के जुटने की घटना सामने आने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली में भी ऐसी घटना हो सकती है। बकायदा उन्होंने इसे एक विडियो ट्वीट करते हुए मंगलवार की शाम को यह बात कही थी।

केजरीवाल की अपील

केजरीवाल ने एक वीडियो संदेश में यहां रह रहे प्रवासी मजदूरों से अपील करते हुए कहा, ‘लोग अफवाह फैलाने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसी किसी भी बात पर आप भरोसा नहीं करना। अभी आपको कोई भी आपके घर नहीं ले जा सकता है। अगर कोई आपको यह बोले की डीटीसी की बस खड़ी है तो इस बात पर विश्वास नहीं करना। कोई भी बस आपको कहीं नहीं ले जा रही है।’

[ads1]

वहीं, दिल्ली के मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों से कहा कि दिल्ली में बड़ी संख्या में लोगों के जमावड़े की अनुमति ना दें। उन्होंने पुलिस के विशेष आयुक्तों, जिलाधिकारियों से जमीनी हालात पर नजर रखने के लिए कहा है, ताकि दिल्ली में मुंबई जैसे हालात पैदा होने से बचा जा सके।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *