पंचकूला में एक ही परिवार के 9 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजीटिव, चेकअप करने वाले डाक्टर समेत 24 लोग कोरनाइटन, प्रशासन में मचा हड़कंप

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकुला। पंचकूला के सेक्टर 15 में एक ही परिवार के 9 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजीटिव आई है। पीजीआई की रिपोर्ट के मुताबिक महिला के साथ-साथ परिवार के 9 अन्य सदस्य कोरोना पाजिटिव हैं। वीरवार सुबह जब महिला के परिवार के अन्य सदस्यों की रिपोर्ट आई तो इस बात की पुष्टि हुई।

पंचकूला के डीसी मुकेश आहूजा ने बताया कि कोरोना पॉजीटिव आने वाले लोगों के संपर्क में जितने भी लोग आये हों, उन्हें जानकारी मिल सके कि यह परिवार कोरोना से पीड़ित है। ताकि वह लोग भी सामने आकर अपना टेस्ट करवा सकें। पंचकूला में तीन दिन में कोरोना के कुल 9 नये केस पॉजिटिव केस आ चुके हैं। अब पंचकूला में कोरोना के कुल पीड़ित 14 हो गए हैं। हालांकि दो मरीज ठीक भी हो चुके हैं।

[ads2]

14 वर्षीय बच्ची भी पाजीटिव

सेक्टर-15 में 44 साल की सोनिया महाजन कोरोना पॉजिटिव हुई थी। फिर बुधवार को उनके 48 साल के पति अजय महाजन की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। पति पेशे से आर्किटेक्ट हैं। अब 14 वर्षीय बच्ची, सोनिया की बहन अंजू गुप्ता, शिखा गुप्ता, वंशिका महाजन, रेखा महाजन, आशीष महाजन एवं मनीष महाजन को भी कोरोना पाजिटिव हो गया है।

सिविल सर्जन डाक्टर जसजीत कौर ने बताया कि अब परिवार के दूसरे सदस्यों को भी खतरा बढ़ गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस परिवार में 10 साल से 19 साल तक के बच्चों से लेकर 70-75 साल तक के बुजुर्ग हैं। वहीं, अब इनके संपर्क में आने वालों की लिस्ट तैयार की जा रही है। अभी तक विभाग ने इनके परिवार के 14 से ज्यादा मेंबर्स समेत 24 लोगों को क्वारंटाइन किया है।

[ads1]

डाक्टर समेत पूरा स्टाफ किया गया कोरनटाइन

इनमें सेक्टर-11 प्राइवेट क्लीनिक के डॉक्टर, उनकी फैमिली, ड्राइवर, स्टाफ के अलावा सेक्टर-6 मार्केट में डायग्नॉज सेंटर से रेडियोग्राफर, डॉक्टर शामिल हैं। वहीं, सेक्टर-16 में रहने वाली महिला की सहेली को भी लाया गया है। सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि महिला के पति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, अब दूसरे 7 सदस्यों की रिपोर्ट भी पाजिटिव आ गई है। (credit-विश्ववार्ता)















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *