डेली संवाद, जालंधर
जालंधर में कोरोना वायरस थमने का नाम नहीं ले रहा है। बस्तियात इलाके में कोरोना के रोज नए मरीज मिल रहे हैं। शनिवार को बस्ती दानिशमंदा में एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति के परिवार के तीन और सदस्य पॉजिटिव पाए गए हैं। इस मरीज को एक दिन पहले ही सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
[ads2]
सिविल अस्पताल में भर्ती व्यक्ति के बाद परिवार के सदस्यों के सैंपल लिए गए थे। जिनकरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उनमें मरीज की बहन की 32 वर्षीय पुत्री, उसका पति (42) और परिवार का एक 17 वर्षीय किशोर शामिल हैं। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें आइसोलेट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
[ads1]
जालंधर में कोरोना के ताजा मामले आने के बाद संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 41 हो गई है। दो संक्रमितों की मौत हो चुकी है और चार ठीक होकर घर लौट चुके हैं। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर विधायक और इलाके के कौंसलर होम कोरनटाइन हो गए हैं। फिलहाल बस्ती दानिशमंदा को सील किया जा रहा है।
https://youtu.be/ANedG5Zkgt8