होशियारपुर के 65 वर्षीय हरजिंदर सिंह ने जीती कोरोना के विरुद्ध जंग, 16 दिन बाद अस्पताल से स्वस्थ्य होकर घर लौटे, पढ़ें इस नायक की कहानी, कैसे कोरोना को हराया

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़/अमृतसर
होशियारपुर के गाँव पैंथरा के रहने वाले हरजिन्दर सिंह जिनकी आयु लगभग 65 वर्ष है, ने कोरोना के विरूद्ध जंग जीत ली है। लगभग 16 दिनों के बाद वह तंदुरुस्त होकर आज गुरू नानक देव अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अपने गाँव लौट गए हैं।

इस मौके पर खुशी से भरे हुए स. हरजिन्दर सिंह ने बताया कि मैं मोरांवाली गाँव के कोरोना प्रभावित मरीज के संपर्क में था और कुछ दिनों बाद मुझे कोरोना के कुछ लक्षण महसूस हुए, जिस पर मैं सिविल अस्पताल होशियारपुर पहुँचा, जिन्होंने मेरा टैस्ट करके मुझे कोरोना से पीडि़त बताया और 2 अप्रैल को इलाज के लिए गुरू नानक देव अस्पताल भेज दिया।

[ads2]

डॉक्टरों ने मेरा इलाज किया और खाने के लिए अच्छी खुराक दी

उन्होंने कहा कि यहाँ डॉक्टरों ने मेरा इलाज किया और खाने के लिए अच्छी खुराक भी दी। स. हरजिन्दर सिंह ने कहा कि मैने डॉक्टरों पर भरोसा रखा और जिंदगी के प्रति हौसला नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि यहाँ पहले 2 दिन मुझे साँस लेने में तकलीफ महसूस हुई थी, परन्तु डॉक्टरों द्वारा किये गए इलाज के परिणामस्वरूप मैं स्वस्थ्य हो गया हूँ।

उन्होंने अस्पताल में हुए इलाज और मिली खुराक का भी विशेष तौर पर जिक्र करते हुए कहा कि इन सभी की वजह से ही मैं फिर से घर को लौट रहा हूं। इसी दौरान प्रिंसिपल श्रीमती सुजाता शर्मा ने बताया कि इलाज के 15 दिन बाद 17 अप्रैल और फिर 18 अप्रैल को इनका मैडीकल टैस्ट किया गया, जोकि नेगेटिव आने के बाद इनको आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

ओपी सोनी ने भी दी शुभकामनाएं

इस मौके पर चिकित्सा शिक्षा एंव अनुसंधान मंत्री श्री ओ पी सोनी ने भी उनको फोन पर मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तरफ से शुभकामनाएँ दीं और अस्पताल के प्रबंधों संबंधी प्रतिक्रिया ली, जिसके उत्तर में स. हरजिन्दर सिंह ने बताया कि मुझे यहाँ कोई समस्या नहीं आई और यहां घर की अपेक्षा बढिय़ा खुराक मिली है।

[ads1]

इस मौके पर प्रिंसिपल श्रीमती सुजाता शर्मा, मैडीकल सुपरिडैंट डॉ. रमन शर्मा, डॉक्टर श्रीमती वीना चतरथ और अन्य उपस्थित थे। डॉक्टरों ने फूलों का गुलदस्ता और जिला प्रशाशन की तरफ से डिप्टी कमिश्नर स. शिवदुलार सिंह ढिल्लों ने सैनीटाईजऱ का बड़ा पैक देकर स. हरजिन्दर सिंह को रवाना किया गया ताकि वह अपने इलाके में जाकर हाथ साफ रखने का संदेश आगे भी दे सकें।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *