भारतीय नौसेना में फैला कोरोना वायरस, 21 नेवी के जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव, हिस्ट्री खोजने में जुटी सेना

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई। भारतीय नौसेना के जवानों में भी कोरोना वायरस के फैलने का डर पैदा हो गया है। बताया जा रहा है कि नौसेना में 25 से अधिक कर्मियों के कोरोना टेस्ट हो चुके हैं और इनमें से 21 पॉजिटिव बताए जा रहे हैं। आईएनएस आंग्रे, मुंबई में 20 पॉजिटिव केस पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि आईएनएस आंग्रे, मुंबई परिसर में एक नाविक से बाकी लोगों में इसका संक्रमण फैला है। यह नाविक 7 अप्रैल को हुई जांच में पॉजिटिव पाया गया था।

[ads2]

आईएनएस आंग्रे, मुंबई परिसर में लोगों को क्वारनटीन कर दिया गया है. साथ ही संक्रमण और न फैले इसके लिए सभी कदम उठाए गए हैं. अच्छी बात ये है कि संक्रमण जहाज और पनडुब्बियों में संक्रमण का कोई मामला नहीं है। बता दें कि देश में कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है।

कोरोना वायरस के मरीजों का इलाज कर रहे स्वास्थ्यकर्मी भी कोरोना वायरस की चपेट में आ रहे हैं. वहीं भारतीय सेना में शामिल अधिकारी भी कोरोना वायरस की चपेट में आ रहे हैं. भारतीय सेना के एक लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक डॉक्टर कोविड-19 से पॉजिटिव पाए गए हैं।

सेना में संक्रमितों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है

भारतीय सेना के एक लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक अधिकारी एंटी-कोविड ऑपरेशंस में डॉक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे. हालांकि अब उन्हें कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है. इसके साथ ही सेना में संक्रमितों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है. सेना के सूत्रों ने कहा, ‘सेना के डॉक्टर को दिल्ली में सेना मुख्यालय के एक हिस्से में तैनात किया गया था और वे एंटी-कोविड अभियानों में शामिल थे।

[ads1]

सेना के सूत्रों ने बताया था कि अब एहतियाती उपाय के तौर पर अधिकारी के कॉन्ट्रैक्ट हिस्ट्री का पता लगाया जा रहा है. साथ ही जो लोग भी उनके संपर्क में आए थे, उनकी जानकारी को इकट्ठा किया जा रहा है. वहीं संपर्क में आए लोगों को आइसोलेट किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक के आर्मी डॉक्टर कोविड-19 से निपटने के लिए सुविधाओं और बुनियादी ढांचे की तैयारी में शामिल रहे हैं. लेफ्टिनेंट कर्नल ऐसे दूसरे डॉक्टर और कुल पांचवें शख्स हैं जो सेना में कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *