संकट की घड़ी में योगी सरकार का बड़ा फैसला, कोटा में फंसे हजारों छात्रों को लाने के लिए भेजी 250 बसें

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लखनऊ
लॉकडाउन के चलते कोटा में फंसे यूपी के छात्रों को लेकर बसें निकली। कोटा से रात को ही सौ बसें रवाना हुई थी। 25 हजार से अधिक छात्रों के लिए यूपी सरकार ने 250 बसें भेजीं हैं। कोटा में यूपी के 7 हजार 500 छात्र हैं, जिन्हें बसों से उनके घरों तक पहुंचाया जाएगा। राजस्थान और यूपी सरकार ने गुरुवार को यह फैसला लिया था।

[ads2]

झांसी से आई 100 बसें छात्रों को लेकर रवाना हो गईं. यूपी के अलग-अलग शहरों के लिए और 150 बसों का इंतजाम हुआ. ये बसें झांसी, इलाहाबाद, चित्रकूट, कानपुर, मिर्जापुर और वाराणसी जाएंगी। योगी सरकार के फैसले पर छात्रों ने खुशी जताई. कोटा में 20 दिनों से इंजीनियरिंग और मेडिकल की कोचिंग करने वाले छात्र फंसे थे।

[ads1]

आपको बता दें कि इससे पहले जब दिल्ली सरकार ने हजारों मजदूरों को उत्तर प्रदेश की सीमा में धकेल दिया था, तब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रातोंरात 1000 बसे लगवा कर सभी मजदूरों को सुरक्षित घर भेजा था। इन बसों में सेनीटाइनजेशन के सात मजदूरों को मास्क भी दिए गए थे।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *