उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ के पिता का निधन, एम्स में ली आखिरी सांस

Daily Samvad
1 Min Read

नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता का आज सुबह दिल्ली एम्स में निधन हो गया। सुबह 10 बजकर 44 मिनट पर उन्होंने आखिरी ली। तबीयत खराब होने पर उन्हें 13 मार्च को दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था। उन्हें लिवर और किडनी की समस्या थी।

[ads2]

डॉ. अकरम ने बताया कि आंनद सिंह बिष्ट को मुख्य रूप से पेट की तकलीफ के चलते भर्ती किया गया था। इसके अलावा डिहाइड्रेशन, लो-बीपी और पैरों में गैंगरीन की समस्या थी। अस्पताल में भर्ती करने के बाद उनकी स्वास्थ्य संबंधी जांच कराई गई। रिपोर्ट के आधार उनका उपचार किया जा रहा था।

[ads1]

यमकेश्वर के पंचूर गांव में रहते थे योगी आदित्यनाथ के पिता

रविवार देर रात उनकी तबीयत को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलने लगीं, लेकिन एम्स के सूत्रों के मुताबिक बिष्ट की हालत गंभीर बनी हुई थी। योगी आदित्यनाथ के पिता उत्तराखंड में यमकेश्वर के पंचूर गांव में रहते थे। वे फॉरेस्ट रेंजर के पद से 1991 में रिटायर हो गए थे। उसके बाद से वे अपने गांव में रह रहे थे। योगी आदित्यनाथ बचपन में ही अपना परिवार छोड़कर गोरखपुर महंत अवेद्यनाथ के पास चले आए थे।




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *