होम्यिोपैथी डॉक्टरों ने एसएसपी को सौंपी इम्युनिटी बूस्टर आर्सेनिसक एल्बम दवा, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पटियाला
होम्यिोपैथी डॉक्टरों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू से उनके दफ्तर में मुलाकात की।  इंडियन इंस्टीट्यूट होमियोपैथिक पंजाब की जिला पटियाला की अध्यक्ष डॉक्टर पूनम जैन ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू के साथ विस्तृत बातचीत की, जिसमें उन्होंने लगभग 5500 प्लास्टिक की शीशियां दीं।

[ads2]

इनमें पंजाब सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त इम्युनिटी बूस्टर दवा आर्सेनिसक एल्बम सौंपी गई। इस दवा की खुद पुलिस महकमे की तरफ से मांग उठाई गई थी। यह दवा कोविड के इस महामारी के दौर में फ्रंटलाइन कर्मचारियों के बीच प्रतिरक्षा को बढ़ाने के लिए एक उपयोगी है।

बता दें कि इस दवा को भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा भी मंजूरी प्राप्त है। यह मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में कारगर सिद्ध होती है। एसएसपी ने कहा कि संकट के इस समय में उनकी सहायता और भविष्य में इसी तरह के समर्थन की उम्मीद के लिए पटियाला पुलिस डॉक्टरों की टीम की बहुत आभारी है।

इस प्रतिनिधिमंडल में जिला होम्योपैथिक कार्यालय से डॉ बलविंदर कौर मान डीएचओ पटियाला, डॉ बेअंत कुमार एचएमओ समाना, डॉ रजनीत कौर एचएमओ सीएचसी त्रिपड़ी, डॉ शीतल चौधरी एचएमओ माता कौशल्या अस्पताल, डॉ भिंदर सिंह भुल्लर एचएमओ सीएचसी टोहरा, डॉ नीलम अवतार सिंह (अध्यक्ष पीटीए), डॉ पूनम जैन (उपाध्यक्ष पीटीए) और डॉ रजनीत कौर (महासचिव पीटीए) शामिल थे।

[ads1]

कोरोना से डर रहे हैं तो ये वीडियो जरूर देखें

https://youtu.be/wdZFpYnWsKY



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *