

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर के डीसी वरिंदर कुमार शर्मा ने जिले में 11 तरह के काम करने वाले दुकानदारों को बड़ी राहत दी है। ये दुकानदार सुबह 7 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक अपनी दुकानें खोल सकते हैं। इसके लिए केंद्र सरकार की गाइड लाइन का पालन जरूरी होगा। जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और ग्लब्स जरूरी किया गया है।
[ads2]
जानकारी के मुताबिक जिन 11 तरह की दुकानों को खोलने का निर्देश दिया गया है, उसमें मोबाइल, कंप्यूटर, इनवर्टर, व्हीकल, स्पेयर पार्ट्स, टायर की दुकान, इलेक्ट्रिकल रिपेयर का काम, कारपेंटर का काम, पंचर का काम करने वाले ,प्लम्बर का काम और एसी रिपेयर करने वाले शामिल हैं। साथ में ही फगवाड़ा गेट में दुकाने ऑड इवन के फार्मूले पर खुलेगी।
[ads1]
कोरोना मरीजों का अनशन, देखें








