जालंधर के लोगों को बेवकूफ बनाने वाले मेयर जगदीश राजा अपनी कुर्सी छोड़ें : जौली बेदी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता एवं मण्डल महासचिव जौली बेदी ने मेयर जगदीश राज राजा को जालंधर शहर का अब तक सबसे विफल मेयर बताया है। जौली बेदी ने कहा कि मेयर जगदीश राजा को अपनी कुर्सी छोड़ देनी चाहिए। वे तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे दें। युवा भाजपा नेता का यह बयान उस समय आया जब जालंधर के कांग्रेस विधायक सुशील रिंकू ने बीते दिन यह बयान दिया था कि जालंधर शहर वासी मेयर जगदीश राज राजा के मेयर बनने के बाद अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

[ads2]

बेदी ने कहा बतौर विपक्ष नेता नगर निगम रहते हुए हर बात पर, हर विकास कार्य में बिना मतलब के ड्रामा खड़ा करने वाले मेयर जगदीश राज राजा आज शहर में सफाई जैसी अति जरूरी व्यवस्था में भी विफल साबित हो रहे हैं। आज नगर निगम में भ्रष्टाचार है और तो और उनकी अपनी पार्टी के ही विधायक उनकी कार्यप्रणाली को फेल बता चुके हैं।

शहर का बेड़ा गर्क करने में उतारु मेयर

बेदी ने कहा जालंधर शहर का बेड़ा गर्क करने में उतारु जगदीश राज राजा को 3 साल का समय देने के बाद अब विधायकों का उनके प्रति गुस्सा बिल्कुल जायज है क्योंकि विधायकों को पता है कि मेयर जगदीश राज राजा की गलत नीतियों की वजह आने वाले विधानसभा चुनाव में नुकसान होगा।

बेदी ने कहा आखिर देर से ही सही लेकिन सुशील रिंकू ने अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्या को देखते हुए मेयर के खिलाफ मोर्चा खोला है, अब कांग्रेस को चाहिए कि मेयर जगदीश राज राजा से इस्तीफा ले विधानसभा चुनाव में अधिक समय नहीं है और जिस प्रकार से कांग्रेस सरकार कार्य कर रही है लोग उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी,फिर से जालंधर शहर तरक्की और खुशहाली की राह पर बढ़ेगा।

[ads1]

जालंधर नॉर्थ के हालात ज्यादा दयनीय

बेदी ने कहा कि जालंधर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र की स्थिति अन्य क्षेत्रों के मुकाबले कुछ अधिक ही दयनीय है। नए प्रोजेक्ट लाने में विधायक विफल होते हैं, कभी कूड़े मैनेजमेंट में फेल हैं तो कभी हॉस्पिटल न चलाना। जालंधर नॉर्थ निवासियों के लिए जैसे एक सपना ही हो गया है। जौली बेदी ने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार के 10 साल के दौरान पूर्व मुख्य संसदीय सचिव पंजाब सरकार केडी भंडारी और उनकी समूची पार्षद टीम ने जालंधर नॉर्थ का रिकॉर्ड विकास करवाया।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *