भारतीय संस्कृति का योग साधना एवं अध्यात्म के साथ घनिष्ट संबंध : सुशील शर्मा

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
भाजपा के जिला प्रधान सुशील शर्मा ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जो कि 21 जून को पूरे विश्व में मनाया जा रहा है उसी के उपलक्ष पर भारतीय जनता पार्टी जालंधर के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा अपने अपने घरों पर सुबह योगा किया गया। वास्तव में योगा हमारी दिनचर्या का एक अहम हिस्सा है। जो स्वस्थ जीवन जीने में हमारी सहायता करता है किसी ने ठीक ही कहा है “करोगे योग- रहोगे निरोग”।

[ads2]

सुशील शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति योग साधना एवं अध्यात्म के साथ बहुत ही घनिष्ट संबंध रखती है इसलिए आज पूरा विश्व भारत की इस सुनहरी धरोहर को अपना कर गर्व महसूस कर रहा है।आज पूरे विश्व में करोना जैसी भयानक महामारी ने अपना जाल बिछा रखा है योग इस प्रकार की बीमारियों से लड़ने के लिए हमारे शरीर को तंदुरुस्त बनाता है जब हम तंदुरुस्त होंगे तब हमारा देश समाज तंदुरुस्त होगा जिसके फल स्वरुप हम सभी इस भयानक महामारी के साथ लड़ने के लिए तत्पर रहेंगे।

[ads1]

उन्होंनमे कहा कि मुझे लगता है जिस प्रकार भारत एक बहुत बड़े भू-भाग व जनसंख्या वाला देश है वहां पर इस भयानक बीमारी ने अपने पैर पसारे जरूर हैं परंतु विश्व के अन्य देशों की भांति मे कम है। इसका एक महत्वपूर्ण कारण भारतवर्ष के लोगों द्वारा किए जाने वाला योग,प्राणायाम एवं साधना इसके प्रत्यक्ष कारण है। उन्होंने कहा कि जालंधर शहर के निवासियों से अनुरोध करना चाहता हूं,कि वह इस भयानक महामारी के चलते अपने जीवन में योग को अहम स्थान दें। जिसके फलस्वरूप हम इस भयानक महामारी से लड़ सके और देश समाज को इस बीमारी से मुक्ति दे सके।




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *