स्वस्थ तन ही स्वस्थ मन की निशानी है- सी.ई.ओ मोनिका मंडोत्रा
डेली संवाद, जालंधर
स्वस्थ तन ही स्वस्थ मन की निशानी है। यह शब्द डिप्स चेन के सी.ई.ओ मोनिका मंडोत्रा ने 21 जून को मनाए जाने वाले विश्व योग दिवस पर साईंस सिटी द्वारा आयोजिस योगा वैबीनार में भाग लेने वाले 2000 से अधिक विद्यार्थियों व 250 से अधिक भाग लेने वाले अध्यापकों को सम्बोधित करते हुए कहे।
[ads2]
इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि जहां एक ओर विद्यार्थियों ने योग वैबीनार में भाग लेकर अपनी स्वस्थता का प्रमाण दिया वहीं दूसरी ओर प्राईमरी तथा प्री विंग के विद्यार्थियों को भी स्वस्थ रखने के उन्होंने कहा कि डिप्स घर पर बैठे अपने विद्यार्थियों को शिक्षके साथ साथ स्वस्थ व तनाव मुक्त रखने के उदेश्य को मुख्य रखते हुए उन्हें डिप्स चेन के विभिन्न स्कूलों द्वारा ऑनलाईन योग का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने तथा प्रात: काल उठ कर योग साधना करते हुए इस गतिविधि में भाग लिया।
[ads1]
यह गतिविधि डिप्स चेन के चेयरमैन सरदार गुरबचन सिंह के दिशानिर्देशानुसार सभी स्कूल के प्रिंसीपल के नेतृत्व में आयोजित करवाई गई। जिसे करवाने का मुख्य उदेश्य यह था कि विद्यार्थी घर पर रहते हुए प्राणायाम करें व स्वस्थ रहे। योगा दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न आसन जैसे सूर्य नमस्कार, पदमा आसन , वज्रासन, बलासन, चंद्रा भीदाना, तटासन, विपारिताकरानी, उत्तनासन, सुप्तवज्रासन, भुजंगासन आदि आसन करते हुए अपनी फुर्ति तथा अपनी स्वस्थता को प्रमाणित किया। कैप्शन- ऑनलाईन योग गतिविधि में भाग लेते हुए विद्यार्थी।











