PM मोदी के सटीक निर्णय लेने की क्षमता ने भारत को महाशक्तिशाली देशों की श्रेणी में किया शामिल : अश्वनी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
भारतीय जनता पार्टी, पंजाब द्वारा कोरोना संकट के चलते केन्द्रीय भाजपा के दिशा-निर्देश पर अमृतसर, गुरदासपुर, बटाला, खन्ना तथा मानसा में पांच वर्चुअल रैलियों आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने विशेष रूप से रैलियों में उपस्थित हजारों की संख्या में जुड़े कार्यकर्ताओं व आम जनता को सम्बोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री दिनेश कुमार, प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता, डॉ. सुबाश शर्मा व मलविंदर सिंह कंग भी उपस्थित थे।

अमृतसर में आयोजित वर्चुअल रैली में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने उपस्थित कार्यकर्ताओं व आम जनता का मार्गदर्शन किया। बटाला में आयोजित वर्चुअल रैली में भाजपा के प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता ने उपस्थित कार्यकर्ताओं व आम जनता का मार्गदर्शन किया।

जिनका दम आज पूरे विश्व के देश भरते हैं

गुरदासपुर में आयोजित वर्चुअल रैली में भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुभाष शर्मा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं व आम जनता का मार्गदर्शन किया। खन्ना में आयोजित वर्चुअल रैली में भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पंजाब अनिल जोशी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं व आम जनता का मार्गदर्शन किया। मानसा में आयोजित वर्चुअल रैली में भाजपा के वरिष्ठ नेता राजिंदर मोहन सिंह छीना ने उपस्थित कार्यकर्ताओं व आम जनता का मार्गदर्शन किया।

अश्वनी शर्मा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं व आम जनता को अपने सम्बोधन में केंद्र की मोदी सरकार 2.0 के सफलतम एक वर्ष के कार्यकाल में देश की एकता व अखंडता के हित्त में की गई उपलब्धियों, प्राप्तियों व एतिहासिक निर्णयों तथा पंजाब की कांग्रेस सरकार की नाकामियों से अवगत करवाया। शर्मा ने रैली में अपने सम्बोधन में कहाकि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कठोर तथा सटीक निर्णय लेने की क्षमता ने भारत भी उन चुनिदा महा-शक्तिशाली देशों की श्रेणी आ गया है, जिनका दम आज पूरे विश्व के देश भरते हैं।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *