युवा भाजपा नेताओं ने पंजाब के अलग-अलग जिलों में चाइना के पुतले फूंके, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मोगा
पंजाब के हर जिले मे भारतीय जनता युवा मोर्चा युवा भाजपा ने पंजाब प्रधान भानु प्रताप राना के निर्देश पर चीन के खिलाफ प्रदर्शन कर चीन के राष्ट्रपति एवं चाइनीज की वस्तुओं के चित्र पुतले पर चिपका फुंक कर रोष प्रकट किया। आज पंजाब प्रधान भानु प्रताप राना विशेष रूप से मोगा युवा भाजपा प्रधान राहुल गर्ग की अध्यक्षता मे आयोयित कार्यक्रम मे पहुँचे जहां उनके साथ पंजाब के मिडिया इंचार्ज मोगा के प्रभारी एडवोकट अशोक सरीन हिक्की व ज़िला भाजपा प्रधान विनय शर्मा शामिल हुए।

[ads2]

पहली बार मोगा प्रवास पर आए पंजाब प्रधान भानु ने सबसे पहले मोगा के शहीदी पार्क जाकर 25 जून 1989 को आर.एस.एस के शहीद हुए 23 कार्यकर्ताओं को श्रधांजलि दी उसके बाद चीन के खिलाफ प्रताप रोड चौंक पर पुतला फुंक प्रदर्शन किया। इस अवसर पर पंजाब प्रधान भानु प्रताप ने चीन की वजह से शहीद हुए भारतीय सैनिकों को नमन करते हुए कहा की भारत मे चीन का विरोध राजनीति नही यह हर भारतीय की राष्ट्र सर्वप्रिय भावना का सबूत है।

विधानसभा चुनावों मे कांग्रेस मुक्त पंजाब होगा

जिस पर एक तरफ कोंग्रस केवल राजनीतिक स्वार्थों की पूर्ति के लिए बेबुनियाद सवाल उठा रही दूसरी तरफ देश की सेना एवं मोदी सरकार चीन को हर तरफ से घेर कर ठोस जवाब दे रही है। इस देश विरोधी सोच के लिए भारत की जनता कांग्रेस को कभी माफ नही करेगी। भानु ने कहा पंजाब मे कांग्रेस ने युवाओं, व्यापारियों, किसानों, बुजुर्गो एवं हर वर्ग से चुनावी वादे करके धोखा किया जिसका जवाब जनता पंजाब विधानसभा चुनावों मे कांग्रेस मुक्त पंजाब बना कर देगी।

[ads1]

इस अवसर पर जिला भाजपा प्रधान विनय शर्मा ने कहा की मोदी सरकार पर हर भारतवासी को विश्वास हो चुका है की भारत की एक इंच ज़मीन पर भी चीन अब अपना हक नही दिखा पाएगा और केंद्र सरकार के पूरे विश्व के देशों के साथ अच्छा समन्वय होने के चलते चीन की पहली बार अलग थलग पड़ गया है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व के चलते संभव हुआ।

इस मौके पर बोर्ड सिंह, सरदुल सिंह, एडवोकेट सुनील गर्ग, कुलवंत राजपूत, राकेश भल्ला, विक्की सितारा, कशिश धमिज़ा, साहिल मित्तल, राजन सूद, दीप सहोता, श्रेय गर्ग, गुरवरिंदर काली व अन्य युवा भाजपा कार्यकर्ता प्रदर्शन मे उपस्थित थे।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *