चीनी समान का बहिष्कार करना ही शहीद भारतीय सैनिकों को सच्ची श्रद्धांजलि : किशन लाल शर्मा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
पंडित दीनदयाल उपाध्यक्ष स्मृति मंच की और से चीन के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शहर में चलाई गयी विशेष मुहिम के दूसरे दिन बस स्टैंड के बाहर सैकड़ों लोगों को पम्फलेट बांट कर जागरूक किया गया। मंच के प्रदेश अध्यक्ष किशनलाल शर्मा ने कहा चीनी सामान का बहिष्कार करना ही चाईना बार्डर पर शहीद हुए भारतीय सैनिकों को सच्ची श्रद्धांजलि है।

[ads2]

उन्होंने शहर और पंजाब की सामाजिक जत्थेबंदियों से अपील करते हुए कहा कि वह गली-गली में चीन के खिलाफ ऐसी मुहिम छेड़े ताकि चीन को सबक सिखाया जा सके। इस अवसर पर गुरमीत सिंह औलख ने कहा कि चाईना बार्डर पर जो भारतीय सैनिक शहीद हुए है उनकी शहादत को देशवासी कभी भुला नही सकते। आज सभी भारतवासियों को एकजुट होकर चाईना का मुकाबला करना चाहिए और चाईना के सामान का बहिष्कार करना चाहिए।

[ads1]

मंच के महामंत्री बोबिन शर्मा ने कहा कि चाईना के खिलाफ चलाई गयी मुहिम को लेकर हम शहर के हर वार्ड व हर गली में जाकर लोगों को जागरूक कर चाईना के समान का उपयोग ना कर स्वदेशी सामान अपनाने के लिए कहेंगे। इस अवसर पर किशनलाल शर्मा, सुखविन्द्र सिंह खालसा, हरदीप सिंह राजू, गुरमीत सिंह औलख, बलवन्त सिंह भुल्लर, हरदिन सिंह, परमजीत सिंह, सुरजीत सिंह, दविन्द्र सिंह, गुरप्रीत सिंह आदि भी उपस्थित थे।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *