नशा मुक्त पंजाब होने से ही आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव : इन्द्रेश कुमार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
विद्या भारती पंजाब के तत्वाधान में’ नशा मुक्त युवा और राष्ट्र निर्माण ‘ पर आयोजित गोष्ठी में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने हजारों युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि घरघर से नशा मुक्ति होने पर ही पंजाब बर्बादी की तरफ जाने से बचेगा और तेज गति से खुश हाली की तरफ बढ़ेगा।

[ads2]

उन्होंने कहा कि नशा बर्बादी है और नशा मुक्ति से ही इस से बचा जा सकता है। नशा परिवार को बेटी की शादी मे कर्ज मे डुबो देता है और युवाओं को पढ़ाई से दूर कर देता है। पाकिस्तान नशा को पंजाब मे भेजता है और चीन भी नशा तस्करी को नेपाल के रास्ते बढ़ावा देता है। नशा देश की हिफाजत करने से दूर कर देश के प्रति बगावत भरता है।

नशे की लत आतंकवाद के रास्ते पर ले जाती है और देश प्रेम से दूर करती है। यह विदेशियों की साजिश है तांकि पंजाब देश प्रेम से भटक जाए। उन्होंने नशा मुक्त ,जागरूक पंजाब,मजबूत भारत का अभियान लेने की जरूरत बताई। इस अवसर पर उन्होंने हजारों युवाओं को संकल्प दिलाया कि वह नशा करेंगे नही, करने देंगे नही, नशा खरीदेंगे नही, नशा खरीदने नही देंगे।

[ads1]

इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री विद्या भारती विजय नड्डा, क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख राजिंदर, एडीजीपी डा.संदीप मित्तल, प्रांत प्रचार प्रमुख सुखदेव, प्रांत प्रचार टोली सदस्य मोहित चुघ, सोम कालिया, विद्या मंदिरों के भैया/दीदी उपस्थित थे ।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *