हर-हर महादेव के जयकारे के साथ सावन के पहले सोमवार की पूजा में शिवालयों पर उमड़े श्रद्धालु

Daily Samvad
2 Min Read
Lord Shiva
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। कोरोना काल में आज सावन का पहला सोमवार है. शिवालयों के बाहर भगवान के शिव के भक्तों की भीड़ उमड़ रही है, लेकिन कोरोना के चलते माहौल वैसा नहीं है, जैसा आज के दिन मंदिरों के बाहर दिखा करता था. फिर भी सावन में भगवान शिव को मनाने के लिए उनके भक्त मंदिर पहुंच रहे हैं।

[ads2]

कई मंदिरों के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ लाइन लगी हैं. भगवान शिव का जलाभिषेक किया जा रहा है. भगवान भोले की नगरी वाराणसी से लेकर उज्जैन में महाकाल और दिल्ली के मंदिरों में भी भक्त सुबह-सुबह भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं. उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में सावन के पहले दिन विधिवत पूजा-अर्चना की गई. सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ इकट्ठा हो गई थी. भगवान शिव का श्रृंगार किया गया. सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं।

[ads1]

वहीं, भगवान भोले की नगर वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई. सुबह से ही श्रद्धालु भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए लाइन में लगे रहे. मंदिर प्रबंधन की ओर से खास इंतजाम भी किए गए हैं. स्थानीय प्रशासन ने बैरिकेडिंग लगाई है, ताकि कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन न हो।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *