कोहिनूर ग्रुप्स आफ कंपनीज के फाउंडर एमडी यश गुप्ता का निधन, संस्कार आज शाम 5 बजे

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब के बड़े इंडस्ट्रियलिस्ट और कोहिनूर ग्रुप्स आफ कंपनीज के फाउंडर एमडी यश गुप्ता का आज जालंधर में निधन में हो गया। उनका अंतिम संस्कार सोमवार शाम 5 बजे जालंधर के किशनपुरा श्मशानघाट में होगा।

[ads2]

जालंधर के इंडस्ट्रियलिस्ट राजन गुप्ता, अरविंद गुप्ता और संजीव गुप्ता के पिता यश गुप्ता का पंजाब की इंडस्ट्री में अहम योगदान रहा है। यश गुप्ता ने जालंधर में कोहिनूर ग्रुप्स आफ कंपनीज की स्थापना कर उसे पंजाब ही नहीं, बल्कि देश और दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई।

यश गुप्ता के निधन पर राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने दुख जताया है। जालंधर के सांसद संतोख चौधरी, विधायक राजिंदर बेरी, विधायक सुशील रिंकू, मेयर जगदीश राजा, डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी, विधायक बावा हैनरी, पूर्व मंत्री अवतार हैनरी, भाजपा के जिला प्रधान सुशील शर्मा, पूर्व विधायक मनोरंजन कालिया, केडी भंडारी समेत कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

[ads1]

यश गुप्ता के निधन पर डेली संवाद की टीम ने शोक जताया। डेली संवाद के सलाहकार संपादक महाबीर सेठ, स्थानीय संपादक अशोक सिंह भारत ने कहा है कि यश गुप्ता के निधन से पंजाब की इंडस्ट्री को बड़ी क्षति पहुंची है। उनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता है।
















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *