जालंधर में कोरोना संक्रमण का फैलना जारी, आज 66 नए मरीज मिले, एक महिला की मौत

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। जिले में रोजोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। शुक्रवार को 66 पाजीटिव केस मिले हैं। जिससे जालंधर में कोरोना मरीजों की संख्या 1500 को पार गई है।

[ads2]

कोरोना वायरस के कारण जालंधर की रहने वाली महिला की मौत हो गई, जो अमृतसर के अस्पताल में भर्ती थी। बताया जा रहा है कि उक्त महिला गर्भवती थी। जालंधर में जहां 66 केस पाजीटिव पाए गए हैं, वहीं 42 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव भी आई है। आज जो मरीज मिले हैं, वे माडल टाउन और हरदयाल नगर में एक ही परिवार के कई लोग शामिल हैं।





728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *