पंजाब भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश इकाई घोषित, 9 जिला अध्यक्षों की भी घोषणा, पढ़ें सूची

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़ 
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, संगठन महामंत्री दिनेश कुमार, प्रदेश महामंत्री डॉ. सुभाष शर्मा, जीवन गुप्ता व मलविंदर सिंह कंग तथा प्रदेश किसान मोर्चा के प्रभारी तरलोचन सिंह गिल के साथ विचार-विमर्श करने के बाद किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बिक्रमजीत सिंह चीमा ने चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय से प्रदेश पदाधिकरियों के नामों की घोषणा की।  इसके साथ ही चीमा ने विभिन्न जिलों के अध्यक्षों की नियुक्ति की भी घोषणा की।

[ads2]

बिक्रमजीत सिंह चीमा ने प्रदेश उपध्यक्ष पद पर पटियाला से आर.एस. ढिल्लों, मुकेरियां से करणपाल सिंह गोल्डी, गुरदासपुर से बलविंदर सिंह मकौड़ा, लुधियाना से दविंदर सिंह घुमान, अमृतसर देहाती से सतिंदर सिंह मखोवाल, मोहाली से जगदीप सिंह औजला, महामंत्री पद पर फिरोजपुर से जुगराज सिंह कटोर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन्हें मिली जिम्मेदारी

संगरूर-1 से मनिंदर सिंह कप्याल, सचिव पद पर फरीदकोट से कुलदीप सिंह धालीवाल, खन्ना से गुरिंदर सिंह बोपाराय, मानसा से मोहिंदर सिंह हीरेवाल, फतेहगढ़ साहिब से गुरदीप सिंह जंजुआ, बटाला से हरप्रीत सिंह बेदी, फाजिल्का से मनोज कुमार जंजुआ,  कपूरथला से गगन सोनी, खजांची पद पर खन्ना से देवी शाही व आर.टी.आई. पद पर खन्ना से सतीश कुमार को भाजपा किसान मोर्चा की में नियुक्त किया है।

[ads1]

बिक्रमजीत सिंह चीमा ने भाजपा किसान मोर्चा के लिए 9 जिलों में अमृतसर देहाती से कुलदीप सिंह, बठिंडा देहाती से जसवंत सिंह मान, बठिंडा शहरी से जगसीर सिंह ओळख, फरीदकोट से सुखदीप सिंह बराड़, जालंधर उत्तरी से बलवीर सिंह, मानसा से जसवंत सिंह, मोगा से कुलदीप सिंह जैलदार, मुक्तसर से गुरदीप सिंह संधू व फिरोजपुर से किक्कर सिंह को भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।











728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *