डेली संवाद, जालंधर
जालंधर कमिश्नरेट की पुलिस अचानक एक्टिव हो गई है। बीते दिनों जहां पुलिस ने बीएसएफ कालोनी में एक कुख्यात बुकी को भारी मात्रा में केश के साथ कैश गिरफ्तार किया था, वहीं आज पुलिस ने शहर के पाश इलाके मोता सिंह नगर में एक कोठी में छापेमारी कर कई जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
[ads2]
जानकारी के मुताबिक शहर में पाश इलाके मोता सिंह नगर में एक कोठी में पुलिस टीम ने रेड की है। वहां कई जुआरियों के पकड़े जाने की खबर है। पुलिस के सूत्र बताते हैं कि इस कोठी में एक पूर्व पार्षद रहती हैं। पुलिस ने पूर्व पार्षद के पति और बेटे को भी पकड़ा है। फिलहाल पुलिस अभी कुछ नहीं बता रही है।