भारत में PUBG समेत 275 चीनी ऐप होगा बैन, मोदी सरकार ने बनाई लिस्ट, पढ़ें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

राष्ट्रीय सुरक्षा या लोगों की निजता के लिए खतरे का सबब

नई दिल्ली। चीन के 59 ऐप बैन करने के बाद भारत अब चीन के अन्य 275 ऐप की लिस्ट बना ली है। इनमें गेमिंग ऐप पबजी (PUBG may be banned) भी है। एक अनुमान के मुताबिक भारत में चीनी इंटरनेट कंपनियों के करीब 30 करोड़ यूनीक यूजर्स हैं। ये सब हो रहा है चीन और भारत के बीच तनाव के चलते। इस तनाव की वजह से दोनों देशों की सेनाओं के बीच एक खूनी झड़प भी हो चुकी है, जिसमें भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे। बता दें कि तब से अब तक भारत के लोगों में चीन को लेकर एक गुस्सा है।

[ads2]

टेंसेंट कंपनी का लोकप्रिय गेम पबजी भी शामिल

सरकार ने जो नई लिस्ट बनाई है, उसमें टेंसेंट कंपनी का लोकप्रिय गेम पबजी भी शामिल है। इसके अलावा शाओमी का जिली, ई-कॉमर्स दिग्गज अलीबाबा का अलीएक्सप्रेस और टिकटॉक के मालिकाना हक वाली कंपनी बाइटडांस के रेसो और यूलाइक ऐप भी शामिल हैं। इस डेवलपमेंट से जुड़े एक शख्स ने बताया कि सरकार इन सभी 275 ऐप को, या इनमें से कुछ को बैन कर सकती है।

भारत सरकार अब ऐप्स के लिए नियम-कायदे बना रही है, जिन पर खरा नहीं उतरने वाले ऐप्स के बैन होने का खतरा रहेगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ये सरकार का बड़ा प्लान है, ताकि साइबर सिक्योरिटी को मजबूत बनाया जा सके और भारतीय नागरिकों के डेटा को सुरक्षा प्रदान की जा सके। इन नियमों और गाइडलाइन्स में ये साफ-साफ लिखा होगा कि किसी ऐप को क्या करने की इजाजत नहीं है।

[ads1]

59 चीनी ऐप पहले से ही बैन

मोदी सरकार ने 59 चीनी ऐप बैन किया था, जिनमें सबसे लोकप्रिय टिकटॉक (tiktok) भी शामिल था। इसके अलावा इसें अलीबाबा के यूसीवेब और यूसी न्यूज भी थे। टिकटॉक के मालिकाना हक वाली बाइटडांस के दूसरा सोशल मीडिया ऐप हेलो भी भारत में बैन हो चुका है। इसके अलावा लाइकी, कवाई, वीगो जैसे शॉर्ट वीडियो बनाने वाले ऐप्स भी बैन किए जा चुके हैं। शेयरइट और वीचैट जैसे ऐप्स भी उस लिस्ट में थे।

अवैध निर्माण से चलती है अवैध वसूली, देखें VIDEO















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *