भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह की शादी की डेट हुई फाइनल, मलेशिया से आएगी दुल्हन

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
इंडियन हॉकी के कप्तान मनप्रीत सिंह की शादी को लेकर पिछले दिनों चर्चाओं से बाजार गर्म हो गया ही। मलेशिया में रहती लड़की से मनप्रीत की शादी की चर्चाओं पर परिवारिक मेम्बरों ने मोहर लगाते हुए 29 नवंबर की तारिक तह करदी है।

[ads2]

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह जल्द शादी के बंधनों में बनने जा रहे है। मनप्रीत की शादी मलेशिया में रहती ऐल्ली के 29 नवंबर को भारत मे होगी। मनप्रीत की माँ ने शादी की तारीख के बारे में आज बताया है। उन्होंने ने यहाँ तक बोला कि ऐल्ली का नया नाम लवप्रीत रखा जाएगा। बता दे 2012 में मनप्रीत की मुलाकात ऐल्ली के साथ हुई ओर दोनों एक दूसरे के काफी नजदीक हो गए थे।

18 साल की उम्र में मनप्रीत ने पहला मैच खेला

मनप्रीत सिंह एक ऐसा नाम जिसने अपने खेल से पूरी दुनिया मे छोटी सी उम्र में अपना बड़ा नाम किया। 18 साल की उम्र में मनप्रीत ने इंडियन हॉकी टीम में अपना पहला मैच खेला था, 10 सालों से खेलते हुए उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से अपने नाम के सिक्का मनवाया है। 29 साल के मनप्रीत आज भारतीय हॉकी टीम के कप्तान है।

मनप्रीत की माँ मंजीत कौर ने बताया कि उन्होंने शादी की तैयारिया कर ली है और जल्दी दोनों की शादी करवाएंगी। उन्होंने ने लड़की संस्कारी ओर उन्हें वो भारत की लगती है,लड़की पेशे से वकील है। मनप्रीत की माने बताया 2012 में उनका बेटा हॉकी का मैच खेलने मलेशिया गया था, जहां इन दोनों की मुलाकात हुई। उनका कहना है कि लड़की ओर उसके भाई मलेशिया में रहते, वहां लॉकडाउन के चलते अभी भारत नही आ रहे। पर उन्हें उम्मीद है लॉकडाउन जल्द खत्म होगा। उनके आने पर 29 नवंबर को शादी कर दी जाएगी।

[ads1]

शादी की तकरीबन सभी तैयारियां

मनप्रीत की भाभी निर्मलजीत कौर ने कहा वो अपनी देवरानी की बड़ी उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रही ही। उन्होंने शादी की तकरीबन सभी तैयारियां कर ली है। वहा लॉकडाउन हटने पर लड़की भारत आ जाये। उसके आते ही जल्द अपने देवर की शादी उससे करवा देंगे। वहीं मनप्रीत के भतीजे ने कहा कि उसकी होने वाली चाची से फ़ोन पर रोज बात होती है, उसने कहा वो यहां रहकर गयी ओर उसको पढ़ाती थी व उसके साथ शरारतें भी होती थी, वो अपने चाचा चाची की शादी को लेकर बहुत खुश है।

अवैध निर्माण से चलती है अवैध वसूली, देखें VIDEO















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *