हरमीत सिंह कालका का जालंधर पहुंचने पर यूथ अकाली दल के वर्करों ने किया स्वागत

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
शिरोमणी अकाली दल दिल्ली इकाई के अध्यक्ष व दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महसचिव हरमीत सिंह कालका का जालंधर पहुंचने पर यूथ अकाली दल जालंधर शहरी द्वारा स्वागत किया गया।

[ads2]

आज सुबह गुरुद्वारा सिंह सभा बस्ती दानिसमंदा की तरफ से प्रदीप सिंह, विजय कुमार मीता, गौशाला कमेटी बस्ती गुजां की तरफ से प्रधान लकी मल्होत्रा और सुख्मिंदर सिंह राजपाल प्रधान यूथ अकाली दल जालंधर शहरी ने स. हरमीत सिंह कालका का सिरोपा डाल कर सम्मान किया।

इस समय बोलते हुए स. राजपाल ने कहा कि करोना संकट के चलते स. मनजिंदर सिंह सिरसा और स., हरमीत सिंह कालका ने निष्काम भाव से सेवा कर सिख कौम के सम्मान को और बढ़ाया है। इस समय स. राजपाल के अलावा निरवैर सिंह साजन, इन्द्र सिंह अलग, चनप्रीत सिंह, विजय कुमार मीता, लकी मल्होत्रा, रजमीत सिंह भाटिया, अकुंश शर्मा, बलविंदर सिंह, तरसेम सिंह, हरभजन सिंह आदि मौजूद थे।

[ads1]

पिस्तौल की नौक पर 3 मनिट में लूटे 11 लाख, देखें LIVE

https://youtu.be/JssvHBYk8DA




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *