पंजाब के डेराबस्सी में 27,600 लीटर स्पिरिट पकड़ी गई, 138 ड्रमों में छुपा कर रखी गई थी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़/मोहाली
राज्य में नाजायज़ शराब के धंधे और तस्करी के खि़लाफ़ बड़ी कार्यवाही करते हुए आबकारी विभाग को रविवार को उस समय बड़ी कामयाबी मिली जब उसने रसायन युक्त 27,600 लीटर नाजायज़ स्पिरिट की खेप पकड़ी। यह अब तक की इस प्रकार की सबसे बड़ी खेप है, जो विभाग द्वारा पकड़ी गई है।

[ads2]

बकारी एवं कर विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि उसकी मोहाली से एक विशेष टीम जिसमें डी.एस.पी. बिक्रम बराड़ भी शामिल थे, ने तीन स्थानों से 27,600 लीटर रसायन युक्त नाजायज़ स्पिरिट की बड़ी खेप पकडऩे में सफलता हासिल की। इसको 200 लीटर प्रति के सामथ्र्य वाले 138 ड्रम्मों में स्टोर करके रखा गया था। यह खेप मोहाली जि़ले की तहसील डेरा बस्सी के गाँव देवी नगर से पकड़ी गई है।

विभाग द्वारा मैसर्ज ऐलीकैम कैमीकल्ज़ गोदाम जो कि ई -68 /69, फोकल प्वाइंट, डेरा बस्सी में स्थित है, में की गई छापेमारी के दौरान 200 लीटर प्रति के सामथ्र्य वाले 82 ड्रम्म बरामद किए गए। इसके बाद में डी -11, फोकल प्वाइंट, डेरा बस्सी में मैसर्ज ओम सोलवी ट्रेडिंग में की गई छापेमारी के दौरान 200 लीटर प्रति के सामथ्र्य वाले 49 ड्रम्म और मैसर्ज प्योर सोल्यूशनज़ के एफ-28, फोकल प्वाइंट, डेरा बस्सी में स्थित गोदाम पर की गई छापेमारी के दौरान 200 लीटर प्रति के सामथ्र्य वाले 7 ड्रम्म बरामद किए गए।

चार व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया गया

प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस मामले में चार व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया गया है, जिनमें उपरोक्त फर्मों के मालिक भी शामिल हैं। इन फर्मों के तार विभाग द्वारा 23 जुलाई को नकली शराब के कारण घटे दुखांत से तकरीबन एक हफ़्ता पहले की गई छापेमारी से जुड़ते हैं, जबकि 5300 लीटर रसायन और स्पिरिट की खेप मैसर्ज बिन्नी कैमीकल्ज़ के गोदाम से बरामद की गई थी। यह फर्में मैसर्ज बिन्नी कैमीकल्ज़ को सामान की सप्लाई करती थीं, जिसको बिन्नी कैमीकल्ज़ द्वारा आगे बाज़ार में बेच दिया जाता था।

[ads1]

पूछताछ में दोषियों ने यह खुलासा किया है कि वह फार्मास्यूटीकल कंपनियों के माल का निपटारा करती थीं। परन्तु दोषियों द्वारा उनके द्वारा बनाए जा रहे उत्पाद और अपने ग्राहकों संबंधी कुछ नहीं बताया गया। इस मामले में रिकॉर्ड की जांच करने और दोषियों के अगले संबंधों की जांच करने के लिए पड़ताल ज़ोर-शोर से जारी है और आबकारी विभाग द्वारा फोरेंसिक विज्ञान लैबोरेट्री के रासायन माहिरों की सेवाएं भी ली जा रही हैं।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *