भाजपा कार्यकर्ता के घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग, पेट में सटाकर दागी गोली, हालत गंभीर

Daily Samvad
1 Min Read

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक कार्यकर्ता पर आतंकियों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। यह घटना रविवार सुबह की है। मध्य कश्मीर के बड़गाम जिले में आतंकियों ने भाजपा कार्यकर्ता को गोली मार कर घायल कर दिया।

[ads2]

जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने भाजपा कार्यकर्ता अब्दुल हमीद नजर पर हमला किया। घायल कार्यकर्ता मेहिदपोरा का रहने वाला है जिसके पिता का नाम जमाल नजर है। सूत्रों के मुताबिक आतंकियों ने हमीद पर रेलवे स्टेशन के पास फायरिंग की जब वे सुबह की सैर पर थे। फायरिंग में भाजपा के कार्यकर्ता को पेट में गोली लगी है।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *