डेली संवाद, लुधियाना
लुधियाना के एसपीएस अपोलो अस्पताल का स्टाफ हड़ताल पर चला गया है। हड़ताल का कारण अस्पताल प्रबंधन द्वारा पूरा वेतन न दिया जाना बताया जा रहा है। जिससे अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों की जान सांसत में पड़ गई है।
[ads2]
जानकारी के मुताबिक अपोलो अस्पताल का स्टाफ वहां के प्रबंधन से नाराज चल रहा है। स्टाफ का आरोप है कि लगातार ड्यूटी करवाई जा रही है, लेकिन वेतन पूरा नहीं दिया जा रहा है। जिससे कई दिनों से स्टाफ में नाराजगी चल रही थी। रविवार को अचानक सारा स्टाफ हड़ताल पर चला गया।