लघु उद्योग भारती की मेहनत रंग लाई, नौकरी गवांने वालों को मिलेगा बेरोजगारी भत्ता : अरविन्द धूमल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
कुटीर, सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योगो की प्रगति व बेहतरी के लिए प्रयासरत देश के सबसे बड़े उद्यमी संगठन लघु उद्योग भारती कोरोना महामारी के दौरान अपनी नोकरी गवाने वालो को वितीय सहायता देने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय, श्रम मंत्रालय, उद्योग मंत्रालय व वित्त मंत्रालय के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए थी। आखिर उनकी मेहनत रंग लाई। परिणाम स्वरूप अब करीब 40 लाख लोगों को अब बेरोजगारी भत्ता मिलेगा।

[ads2]

उक्त जानकारी देते हुए लघु उद्योग भारती पंजाब के अध्यक्ष एडवोकेट अरविन्द धूमल, केन्द्रीय श्रम और रोजग़ार मंत्रालय (राज्य बीमा कर्मचारी समिति) के सदस्य दिनेश लाकड़ा, प्रदेश प्रचार प्रभारी विक्रान्त शर्मा व महासचिव समीर खन्ना ने बताया कि अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना को आगामी 30 जून 2021 तक बढ़ा दिया गया है।

उन्होंने बताया कि गत 24 मार्च से 31 दिसंबर, 2020 के बीच नौकरी गंवाने या खोने वालों को ई एस आई सी विभाग से बेरोजगारी भत्ता मिलेगा। यह भत्ता उन श्रमिकों को जो कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ई एस आई सी) के अंतर्गत कम से कम दो सालों से जुड़े हैं। इस दौरान 1 अक्टूबर 2019 से 31 मार्च 2020 के बीच कम से कम 78 दिनों तक नोकरी की हों।

90 दिनों के लिए सरकार भत्ता देगी

बोर्ड के निर्णय के अनुसार, “दावा सीधे ईएसआईसी शाखा कार्यालय में प्रस्तुत किया जा सकता है और नियोक्ता के साथ दावे का सत्यापन शाखा कार्यालय स्तर पर किया जाएगा और भत्ते का भुगतान सीधे आई पी के बैंक खाते में किया जाएगा।

[ads1]

धूमल व लाकड़ा ने स्पष्ट किया कि ऐसे बेरोजगार लोगों को अधिकतम 90 दिनों (तीन महीने ) के लिए सरकार भत्ता देगी। वह तीन महीने के लिए औसत सैलरी का 50 प्रतिशत क्लेम कर सकता है। इससे पहले यह सीमा 25 फीसद थी। पहले बेरोजगार होने के 90 दिनों के बाद इसका फायदा उठाया जा सकता था। फिलहाल के लिए इसे घटाकर अब 30 दिन कर दिया गया है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *