पंजाब के तरनतारन में एनकाउंटर, ASI को लगी गोली, जाने वजह

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
तरन तारन पुलिस ने सोमवार को नशा तस्कर और गैंगस्टर रशपाल सिंह को काबू कर लिया, जिस पर आतंकवादियों के साथ सम्बन्ध होने का शक भी है। इस दौरान टांग में गोली लगने और बाजवजूद जख्मी हालत में एएसआई मलकीत सिंह ने बहादुरी के साथ दोषी का पीछा करने के बाद उसे काबू कर लिया। ए.एस.आई मलकीत सिंह भिक्खीविंड के एक निजी हस्पताल में उपचाराधीन है और खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

[ads2]

डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि रशपाल सिंह का एक साथी मौके से फरार होने में सफल हो गया, जिससे एक देसी सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल, 02 मैगजीन, 06 जींदा कारतूस और पीबी10-जीजेड-6673 नंबर वाला एक बुलेट मोटरसाईकल भी बरामद किया गया। उसके फरार साथी की खोज के लिए कार्यवाही जारी है।

रशपाल के आतंकवादियों के साथ भी सम्बन्ध

डीजीपी ने बताया कि रशपाल के आतंकवादियों के साथ भी सम्बन्ध थे और वह कई मामलों में वांछित था। उक्त दोषी के विरुद्ध एनडीपीएस और हथियार ऐक्ट की अलग-अलग धाराओं के अंतर्गत अमृतसर, तरनतारन और मोहाली में 8 एफआईआरज दर्ज हैं। डीजीपी ने कहा कि पिछले समय के दौरान रशपाल से कई हथियार और बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ भी बरामद किये गए थे।

गुप्ता के अनुसार लोकल रैंक के एएसआई मलकीत सिंह, भिक्खीविंड में तैनात होम-गार्ड जवान रणजीत सिंह सहित सोमवार को गाँव फूला में मोटरसाईकल चोरी की शिकायत संबंधी जांच करने गए थे। वापस आते समय उन्होंने दो संदिग्ध व्यक्तियों को एक मोटरसाईकल पर आते हुए देखा और उनको पूछताछ के लिए रोका। पूछताछ के दौरान एक संदिग्ध, रशपाल सिंह उर्फ दोला निवासी भूचड़ कलाँ जिला तरन तारन, ने भागने की कोशिश की और उसको एएसआई ने काफी मशक्कत के बाद दबोच लिया।

गोली दाहिनी टांग में लगी

रशपाल सिंह ने एएसआई मलकीत सिंह पर चार गोलियाँ चलाईं और एक गोली उसके दाहिनी टांग में लगी और वह गंभीर रूप में जख्मी हो गया। गंभीर रूप से जख्मी होने के बावजूद एएसआई मलकीत सिंह ने पीएचजी रणजीत सिंह की मदद के साथ संदिग्ध को काबू किया और सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल छीन ली।

एएसआई मलकीत सिंह साल 1994 में पंजाब पुलिस में बतौर कांस्टेबल भर्ती हुआ था और उसकी अच्छे सेवा रिकार्ड के चलते 27.02.2020 को एएसआई का लोकल रैंक दिया गया था। डी जी पी ने बताया कि इस मामले में मुकद्मा नंबर 159 तारीख 24.08.202 को आई पी सी की धारा 307, 332, 333, 353, 186, 34 25,27 आर्म्ज ऐक्ट के अंतर्गत दर्ज किया गया है।

रशपाल के विरुद्ध दर्ज मामले

  • एफआईआर नंबर 141 दिनांक 17.10.2009 यू/एस 21/61/85 एनडीपीएस ऐक्ट पीएस चब्बल।
  • एफआईआर नंबर 44 तारीख 03-04-2013, अधीन 411, 414, 498-ए, बी, सी, डी आई पी सी 15,18,21,22/61/85 एनडीपीएस ऐक्ट, 25/54/59 आर्म्ज ऐक्ट के तहत थाना सरहाली।
  • एफआईआर नं. 152 तारीख 11-10-2013, आइपीसी की धारा 302,307,452,148,149 25/54/59 आर्म्ज ऐक्ट के अंतर्गत थाना झबाल।
  • एफआईआर नं. 16 तारीख 26-02-2015, अधीन 21,22/61/85 एन डी पी एस ऐक्ट थाना भिंडी सैदा, जिला अमृतसर।
  • एफआईआर नंबर 14 तारीख 23-07-2015, अधीन 21,25,29/61/85 एनडीपीएस ऐक्ट, 25/54/59 आर्म्ज ऐक्ट थाना एसएसओसी अमृतसर।

[ads1]

एफआईआर दर्ज है

  • एफआईआर नं. 370 तारीख 30-09-2015, अधीन 21, 29/61/85 एन डी पी एस ऐक्ट, थाना सिटी तरन तारन।
  • एफआईआर नं. 226 तारीख 18-05-2020 आइपीसी की धारा 302, 506, 148, 149, 188, 269, 270 25, 27/54/59 आर्म्ज ऐक्ट, 51 बीडीएम एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज।
  • एफआईआर नं. 09 तारीख 01.06.2020 अधीन 153-ए, 171, 465, 467, 468, 471, 120-बी आई पी सी 25/54/69 आर्म्ज ऐक्ट, 10,13,18,19,20 गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) ऐक्ट, 1967 (संशोधन 2012) थाना एस एस ओ सी एसएएस नगर।


















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *