तरन तारन में श्री गुरु तेग बहादुर यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ को मंज़ूरी, पढ़ें पंजाब मंत्रीमंडल के फैसले

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब मंत्रीमंडल ने नौवें सिख गुरू श्री गुरु तेग़ बहादुर जी का 400वां प्रकाश पर्व मनाने के हिस्से के तौर पर सरहदी जिले तरन तारन में एक लॉ यूनिवर्सिटी स्थापित करने का रास्ता साफ कर दिया है जिस सम्बन्धी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तरफ से विधान सभा के बजट सैशन के दौरान ऐलान किया गया था।

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की अध्यक्षता अधीन हुयी मंत्रीमंडल की तरफ से ‘श्री गुरु तेग़ बहादुर स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ बिल -2020’ को पंजाब विधानसभा के आगामी सैशन में पेश करने की मंजूरी दी गई।

[ads2]

बिल का मसौदा उच्च शिक्षा विभाग द्वारा तैयार किया गया है जिसमें ‘कानूनी शिक्षा के विकास और उन्नति और कानून के क्षेत्र और सम्बन्धित मामलों के लिए विशेष और योजनाबद्ध निर्देश, अनुसंधान और प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्यों के साथ एक स्टेट यूनिवर्सिटी स्थापित करना है।

राष्ट्रीय विकास में इनकी भूमिका

यूनिवर्सिटी का उद्देश्य सभी स्तरों पर व्यापक कानूनी शिक्षा प्रदान करना और इसका विकास करना, उन्नत अध्ययन करना और कानून की सभी शाखाओं में अनुसंधान को उत्साहित करने के साथ साथ कानूनी ज्ञान और कानूनी प्रक्रियाओं का प्रसार करना और भाषणों, सैमीनार, सिम्पोजिय़ा, वैबीनारज़, वर्कशापों और कान्फ्ऱेंसों का आयोजन करके राष्ट्रीय विकास में इनकी भूमिका को दर्शाना होगा।

इसमें रूल ऑफ लॉ, भारत के संविधान में दर्ज उद्देश्यों और सामाजिक और आर्थिक न्याय की प्राप्ति के लिए भाईचारे में कानूनी जागरूकता को उत्साहित करने के उद्देश्य से सांस्कृतिक, कानूनी और नैतिक कदरों कीमतों को उत्साहित करना भी शामिल होगा।

यूनिवर्सिटी के अन्य उद्देश्यों में लोक चिंता के समकालीन मुद्दों और उनके कानूनी प्रभावों का लोगों के लाभ के लिए विश्लेषण और पेश करने के सामर्थ्य में सुधार करना, भारत और विदेशों में उच्च प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थाओं के साथ संपर्क करना; कानून से सम्बन्धित सभी विषयों पर पत्रिका, ख़ास विषय पर पुस्तक, अध्ययन किताबें, रिपोर्टों, रसालों और अन्य साहित्य प्रकाशित करना शामिल है।

विकास के लिए रूप-रेखा बनायेगी

इसके अलावा परीक्षाऐं करवाना और डिग्रियाँ और अन्य अकादमिक उपबाधियां प्रदान करना; कानूनी, वैधानिक और न्यायिक संस्थाओं से सम्बन्धित अध्ययन और प्रशिक्षण प्रोजैक्ट चलाने के अलावा इनका अध्ययन करना और अन्य ऐसे सभी काम करना जो यूनिवर्सिटी के सभी या किसी भी उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए अनुकूल या ज़रूरी हों।

[ads1]

वाइस चांसलर की अध्यक्षता वाली यूनिवर्सिटी की गवर्निंग कौंसिल यूनिवर्सिटी की प्लेनरी अथॉरिटी (सभी अधिकार) होगी और समय समय पर यूनिवर्सिटी की नीतियों और प्रोग्रामों को तैयार करेगी और समीक्षा करेगी और अन्य कामों के साथ साथ यूनिवर्सिटी के सुधार और विकास के लिए रूप-रेखा बनायेगी।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *