पंजाब सरकार ने सूबे में 428 मेडिकल अफसरों की भर्ती को दी मंजूरी, पढ़ें कैबिनेट का फैसला

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
कोविड संकट के खि़लाफ़ मज़बूती से निपटने के लिए राज्य की कैबिनेट की तरफ से मंगलवार को तत्काल आधार पर मैडीकल अफसरों (स्पैशलिस्ट) के 428 रेगुलर पदों को भरने के लिए हरी झंडी दे दी गई। इसके साथ ही पहले ही भरे जा चुके छह स्पैशलटियों के 107 पदों की कार्य बाद मंजूरी पर भी कैबिनेट की तरफ से मोहर लगा दी गई।

[ads2]

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कैबिनेट मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए कहा कि क्योंकि कोविड महामारी अपनी चरम सीमा की तरफ बढ़ रही है, इससे निपटने के लिए अमले की बहुत ज़रूरत थी। पिछली समीक्षा के दौरान कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने खाली पदों की पहचान करके इन को तुरंत भरे जाने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया था।

वॉक -इन -इंटरव्यू के द्वारा भर्ती

पंजाब मंत्रालय की मीटिंग के उपरांत जानकारी देते हुये सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में यह भर्ती डा. के.के. तलवाड़ की अध्यक्षता वाली एक विशेष चयन कमेटी की तरफ से वॉक -इन -इंटरव्यू के द्वारा की जायेगी। प्रवक्ता ने बताया कि जिन पदों के लिए कार्य बाद परवानगी दी गई है, वह 323 मैडीकल अफसरों (स्पैशलिस्ट) की चल रही भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा हैं।

कैबिनेट की तरफ से डाक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए आरक्षित श्रेणियों के पदों को मैडीकल अफ़सर (जनरल) के मुकाबले एडजस्ट /आगे ले जाया जायेगा। कुछ ख़ास स्पैशलटियों में योग्य उम्मीदवारों की अधिक संख्या को देखते हुए यह तय किया गया कि उस ख़ास स्पैशलटी के बीच वाले सभी कामयाब उम्मीदवारों को नौकरियों की पेशकश की जाये और उस श्रेणी में पदों की संख्या बढ़ा ली जाये।

नये 428 पदों में से 136 को जि़ला अस्पताल स्तर पर स्वीकृत किया गया है जिसमें 22 पद बच्चों के माहिर, फोरेंसिक मैडिसन और गायनी के लिए 20 -20 पद और माईक्रोबायोलौजी के लिए 18 पद शामिल हैं। सब-डिविजऩल अस्पतालों के स्तर पर मंज़ूर किये 190 पदों में से सबसे अधिक 39 -39 पद मैडिसन और गायनी में हैं जबकि 30 पद चमड़ी रोगों, 29 पद ई.एन.टी. और 13 पद ऐनेसथीसिया के लिए हैं। कम्युनिटी सेहत केन्द्रों पक्ष से ऐनेसथीसिया के 102 पद मंज़ूर किये गये हैं।

पंजाब में 41000 केस हैं

प्रवक्ता के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ज़रूरत पडऩे पर और पद पैदा करने के अलावा यह पद जल्द से जल्द भरे जाएंगी। गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग ने 30 जून, 2020 को कैबिनेट से मैडीकल और पैरा -मैडीकल स्टाफ के 3954 पदों को भरने की मंज़ूरी ली थी और इसलिए भर्ती प्रक्रिया पहले ही चल रही है। 13 विभिन्न माहिरों के मैडीकल अफसरों (स्पैशलिस्ट) के 323 पदों के लिए चयन प्रक्रिया भी चल रही है और सफल उम्मीदवारों को नियुक्ति सर्टिफिकेट जारी किये जा रहे हैं।

[ads1]

इन 323 पदों में से सिफऱ् 34 जनरल श्रेणी से सम्बन्धित हैं और बाकी विभिन्न आरक्षित श्रेणियों में से हैं। भर्ती के लिए ऊपरी आयु सीमा में पहले ही सरकारी सेवा निभा रहे व्यक्तियों के सम्बन्ध में 45 साल तक छूट दी गई है। मौजूदा समय में भारत में करीब 31 लाख कोविड के मामले हैं जिनमें से पंजाब में 41000 केस हैं और मौतों की संख्या 1036 है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *