Rhea Chakraborty के मोबाइल से बड़ा खुलासा, सैमुअल मिरांडा से ड्रग्स खरीदने वाले चैट VIRAL

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के मामले की जांच के दौरान रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के 2 मोबाइल फोन क्लोन किए गए। मोबाइल के डिजिटल डाटा के एनालिसिस से पता चला कि रिया, सैमुअल मिरांडा, दीपेश सावंत, शोविक चक्रवर्ती और जया के बीच काफी Whatsapp कन्वर्सेशन होता था।

[ads2]

कन्वर्सेशन के एनालिसिस से पता चला है कि सैमुअल मिरांडा और रिया चक्रवर्ती दोनों क्लोज कॉर्डिनेशन में काम कर रहे थे और सुशांत के पैसे का इस्तेमाल अपने निजी खर्चे के लिए करते थे। कन्वर्सेशन से ये भी पता चला कि रिया को सुशांत के डेबिट कार्ड के पिन सैमुअल मिरांडा की मदद से मालूम हुए थे।

रिया चक्रवर्ती 2017 से नार्कोटिक्स सब्सटेंस (Narcotics Substance) का इस्तेमाल करने और खरीदने में शामिल थी। रिया और सैमुअल मिरांडा के बीच 17 अप्रैल 2020 और 1 मई 2020 को शोविक चक्रवर्ती से 2 बैग Weed लेने के लिए 17 हजार रुपये देने की बात हुई थी।

रिया और जया साहा का कन्वर्सेशन

रिया और जया साहा के बीच 15 नवंबर 2019 को हुए कन्वर्सेशन से पता चला है कि जया ने रिया को CBD Oil दिया था, जो सुशांत की कॉफी में मिक्स किया गया था। इसी तरह के कन्वर्सेशन 8 मार्च 2017, 16 मार्च 2017, 7 अप्रैल 2020, 27 अप्रैल और 28 अप्रैल 2020 को हुए थे, जिसमें Weed खरीदने और इस्तेमाल करने की बात हुई थी।

[ads1]

आपको बता दें कि रिया चक्रवर्ती के बारे में हाल ही में खुलासा हुआ है कि वो सुशांत को ड्रग्स देती थीं। इस जानकारी के बाद CBI के साथ अब नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम भी एक्शन में आ चुकी है।रिया चक्रवर्ती के ड्रग्स मामले की जांच के लिए NCB की एक टीम दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हो चुकी है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *