हम करेंगे ‘बाबा साहिब अम्बेडकर जी के सपनों के भारत’ का निर्माण : प्रमोद कुमार

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
“हमारे संविधान निर्माता डा. भीमराव अम्बेडकर जी बहुयायामी प्रतिभा के धनी थे। बचपन से ही उन्हें विभिन्न सामाजिक समस्याओं का सामना करना पड़ा परन्तु वे कभी हिम्मत नहीं हारे और समाज में व्याप्त विषमताओं व छूआछूत के विरुद्ध सतत समाज जागरण करते रहे। उनका मानना था कि समाज की इन कुरीतियों को समाप्त कर समरसता लाने के लिए शिक्षा बहुत आवश्यक है।

[ads2]

यह उद्गार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त प्रचारक प्रमोद कुमार ने विद्या भारती पंजाब के मुख्यालय विद्या धाम में व्यक्त किए। अवसर था सर्वहितकारी शिक्षा समिति के प्रचार विभाग,चंडीगढ़ द्वारा ‘बाबा साहिब अम्बेडकर जी के सपनों का भारत’ विषय पर आन लाइन आयोजित एक विचार गोष्ठी का।

प्रमोद कुमार ने कहा कि समाज में शिक्षा के प्रचार व प्रसार के लिए उन्होंने अत्यधिक प्रयास किया। महात्मा फुले, संत कबीर और भगवान बुद्ध की शिक्षाओं से बहुत प्रभावित हुए। इन विषम परिस्थितियों में पेंडसे नाम के एक ब्राह्मण अध्यापक और उनके गुरु अम्बेडकर उनका सम्बल बने। गुरु अम्बेडकर प्रतिदिन उनके लिए अपने घर से भोजन बनवाकर लाते थे।

बहिष्कृत हितकारिणी सभा’ नामक एक संस्था

बाबा साहिब उनसे इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने अपने नाम के साथ ही अम्बेडकर जोड़ लिया और इस प्रकार अपने गुरु को भी अमरता प्रदान की। उन्होंने समाज के वंचित वर्ग के उत्थान के लिए सन 1924 में ‘बहिष्कृत हितकारिणी सभा’ नामक एक संस्था की स्थापना की। इसके अतिरिक्त उन्होंने 1926 में महाड़ जल सत्याग्रह, 1930 में नासिक में काला मंदिर सत्याग्रह भी किया जिसमें उन्हें पूर्ण सफलता प्राप्त हुई।

प्रमोद कुमार ने आगे कहा कि बाबा साहिब 1942 से 1946 तक लेबर मिनिस्टर रहे। इस अवधि में उन्होंने मजदूर वर्ग के लिए अनेक कल्याणकारी कार्य न केवल करवाए बल्कि इनके कानून भी बनवाया। देश की आजादी के बाद बाबा साहिब ने अथक प्रयास करते हुए हमारे देश के संविधान का निर्माण किया। वे कम्युनिस्टों और कश्मीर की धारा 370 के विरोधी थे। वे देश में औद्योगीकरण के पक्ष में थे। उनका मानना था कि औद्योगीकरण से ही देश की तमाम समस्याओं का समाधान हो सकता है।

पत्रकार राकेश शान्तिदूत ने किया धन्यवाद

अंत में प्रमोद कुमार ने कहा कि आज केंद्र में जो सरकार आई है वह बाबा साहिब के सपनों के भारत के निर्माण की दिशा में तेजी से बढ़ रही है। हम सब भी इस हेतु कृत संकल्पित हैं। बाबा साहिब जी द्वारा बताए मार्ग पर चलकर ही हमारा देश उन्नति के शिखर पर पहुंचेगा, इसमें किंचित मात्र भी संदेह नहीं है।

[ads1]

उल्लेखनीय है कि इस आन लाइन गोष्ठी का आयोजन प्रचार विभाग चंडीगढ़ की प्रमुख दीदी ज्योति तिवारी और सह प्रमुख वीनू सूद जी ने किया था। इस गोष्ठी में परिचय व स्वागत विद्या धाम के डायरेक्टर विजय ठाकुर द्वारा जबकि धन्यवाद जालन्धर के पत्रकार राकेश शान्तिदूत द्वारा किया गया। मंच संचालन चंडीगढ़ की ज्योति तिवारी दीदी ने किया।  इस अवसर पर विद्या भारती उत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री विजय नड्डा, प्रांत प्रचार प्रमुख सुखदेव वशिष्ठ और उत्तर क्षेत्र प्रचार प्रमुख राजेन्द्र कुमार भी आनलाइन उपस्थित रहे।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *