सड़कों पर उतरी भाजपा, पंजाब के मंत्री का फूंका पुतला, मुख्यमंत्री से इस्तीफा मांगा

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर शहरी के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में पंजाब के समाजिक न्याय सशक्तिकरण व अल्पसंख्यक विभाग के मंत्री साधू सिंह धर्मसोत द्वारा दलित वर्ग के विद्यार्थियों के लिए आई पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप फंड के 63.91 करोड़ रुपये के घोटाले के विरुद्ध पूरे प्रदेश भर में भाजपा अग्रणी मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा साधू सिंह धर्मसोत के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।

[ads2]

इसी कड़ी में जिला भाजपा एस,सी मोर्चा के अध्यक्ष भूपिंदर कुमार, बी,सी मोर्चा के अध्यक्ष दविंदर सिंह डिंपी लुबाना, महिला मोर्चा की अध्यक्ष मीनू शर्मा, एवं युवा मोर्चा के अध्यक्ष बलजीत सिंह प्रिंस की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा साधू सिंह धर्मसोत के खिलाफ जम कर नारेबाजी करते हुए पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया गया।

[ads1]

सभी मोर्चा के अध्यक्षों ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहाकि दलितों के हक़ के लिए लड़ने के खोखले दावे करने वाली कांग्रेस सरकार के मंत्री ही दलितों के लिए आये फंड डकार रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने महल में आँखें मूँद कर सोये हुए हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले कैप्टन सरकार केंद्र द्वारा प्रदेश के गरीब व जरुरतमंदों के लिए भेजा गया अनाज व दालें डकार गए हैं, लेकिन कैप्टन द्वारा इस मामले में भी चुप्पी साध ली गई।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *