कोरोना संकट में पंजाब सरकार ने 219 नर्स समेत 233 कर्मचारियों के जारी किए नियुक्ति पत्र

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
कोविड-19 के मद्देनजऱ पटियाला और अमृतसर मैडीकल कॉलेजों में स्टाफ नर्सों और अन्य मुलाजि़मों की कमी को पूरा करने के मंतव्य से चिकित्सक शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री ओ.पी. सोनी द्वारा आज सैक्टर-7, चंडीगढ़ स्थित अपनी रिहायश में विभिन्न श्रेणियों के 233 मुलाजि़मों को नियुक्ति पत्र जारी किए गए, जिनमें 219 स्टाफ नर्सें, 5 रेडीओग्राफर और 9 लैब टैक्रीशियन शामिल हैं।

[ads2]

सोनी ने बताया कि आज यहाँ 2 स्टाफ नर्सों को टोकन के तौर पर नियुक्ति पत्र दिए गए हैं, जबकि 217 स्टाफ नर्सों को नियुक्ति पत्र डाक द्वारा भेज दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि स्टाफ की चयन केवल मेरिट के आधार पर की गई है, जिस सम्बन्धी लिखित परीक्षा बाबा फऱीद यूनिवर्सिटी द्वारा ली गई थी।

रेगुलर आधार पर यह भर्ती की गई

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री, पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा कोविड-19 के मद्देनजऱ मैडीकल कॉलेजों और अस्पतालों में स्टाफ की कमी को जल्द से जल्द पूरा करने के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत रेगुलर आधार पर यह भर्ती की गई है। नव-नियुक्त स्टाफ नर्सों में से करीब 119 को सरकारी मैडीकल कॉलेज, अमृतसर और 100 को सरकारी मैडीकल कॉलेज, पटियाला में तैनात किया जाएगा।

नव-नियुक्त स्टाफ नर्सों को मुबारकबाद देते हुए मंत्री ने कहा कि इलाज संबंधी सुविधाएं मुहैया करवाने में स्टाफ नर्सों की अहम भूमिका होती है और इन नव-नियुक्त स्टाफ नर्सों की तैनाती के साथ मैडीकल कॉलेजों / अस्पतालों में लोगों को मानक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने में काफ़ी मदद मिलेगी।

[ads1]

समाज सेवा करने का मौका

उन्होंने कहा कि नव-नियुक्त स्टाफ नर्सों को नौकरी के साथ-साथ समाज सेवा करने का भी मौका मिल रहा है। इसलिए वह समाज के प्रति अपनी जिम्मदारी को समझते हुए और निजी तौर पर रूचि लेकर लोगों की सेवा करें। इससे जहाँ उनका समाज में रुतबा बढ़ेगा, वहीं स्वास्थ्य विभाग संबंधी लोगों का नज़रिया और बेहतर होगा।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *