देश के सबसे बड़ा दवा निर्माता कंपनी के मालिक को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली है। जिसकी खुशी का जिक्र खुद पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने ट्वीट कर किया है। डीजीपी पंजाब की तरफ से किए गए ट्वीट में कहा गया है कि मथुरा और आगरा गिरोह समेत देश के तमाम राज्यों में अवैध रूप से दवाइयों और नशीली दवाइयों की सप्लाई करने वाले बाप-बेटे को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

[ads2]

डीजीपी के ट्वीट में कहा गया है कि देश के सबसे बड़े दवा निर्माता और अवैध दवाओं के सप्लार को गिरफ्तार किया गया है। इनके नाम कृष्णा अरोड़ा उर्फ क्लोवीडाल बादशाह और उनका बेटा गौरव अरोड़ा है। डीजीपी ने आगे लिखा है कि अवैध रूप से नशीली दवाइयों का कारोबार करने वालों के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी।

[ads1]

डीजीपी ने ट्वीट में कहा है कि अरोड़ा ने अवैध फार्मा ड्रग के व्यापार पर 60-70% तक नियंत्रण कर रखा था। इनके तार मथुरा और आगरा गिरोह सहित विभिन्न राज्यों में ड्रग सप्लाई करने वाले गिरोह से जुड़े हैं। इन अवैध दवा के खरीद फरोख्ता से 18 से 20 करोड़ रुपए महीने की काली कमाई थी, इनके नेटवर्क को पंजाब पुलिस ने जुलाई में पर्दाफाश किया था।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *