जालंधर में कालोनाइजरों के आगे निगम अफसर और कौंसलर ‘सरैंडर’, देखें कोटला रोड पर कैसे कट रही है कालोनी, किसके शह पर हो रहा है अवैध निर्माण

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर नगर निगम के अफसर औऱ कौंसलर कालोनाइजरों के आगे सरैंडर हो गए हैं। मेयर और कमिश्नर के आदेश के बाद भी बिल्डिंग ब्रांच के अफसर और इंस्पैक्टर अवैध कालोनियों और निर्माणों पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। शहर और शहर के बाहर अवैध कालोनियां कट रही हैं, अवैध निर्माण हो रहे हैं। जिससे निगम खजाने को करोड़ों रुपए की चपत लगाई जा रही है।

[ads2]

लम्मा पिंड के आगे थ्री स्टार कालोनी के पास ही हरदयाल कालोनी के साथ अवैध कालोनी डेवलेप की जा रही है। कोटला रोड पर अवैध कालोनी काटने के साथ साथ अवैध निर्माण किए जा रहे हैं। यहां कामर्शियल अवैध निर्माण हो रहा है। हरदयाल नगर के लोगों ने इसकी शिकायत कौंसलर, मेयर और कमिश्नर से की, लेकिन कोई एक्शन नहीं हुआ।

हालत यह है कि लाकडाउन की आड़ में कालोनाइजरों और निगम के अफसरों ने सांठगांठ कर लिया है। जिससे नगर निगम के खजाने को करारी चपत लग रही है। जो पैसा निगम के खजाने में फीस के रूप में जमा होना था, वह इंस्पैक्टर से लेकर बिल्डिंग ब्रांच के अफसरों और उच्च अधिकारियों की जेब में जा रहा है।

शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं

हरदयाल नगर के लोगों ने बताया कि इसकी शिकायत इलाके के कौंसलर से की गई। कौंसलर ने कहा कि उसकी न तो मेयर सुनते हैं और न ही कमिश्नर, जिससे इंस्पैक्टर अपनीमनमानी कर रहा है। इसके बाद लोगों ने इसकी शिकायत मेयर जगदीश राजा और कमिश्नर करुणेश शर्मा को सौंपी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

[ads1]

देख रहे हैं, देखेंगे, इंस्पैक्टर से रिपोर्ट लेंगे

अवैध कालोनियों और निर्माणों को लेकर नगर निगम के बिल्डिंग ब्रांच के मुखिया का एक ही डायलाग है कि देख रहे हैं, देखेंगे, इंस्पैक्टर से रिपोर्ट लेंगे। लेकिन एक्शन नहीं होता। उल्टे शिकायतकर्ता को धमकी दी जाती है। एक तरफ जहां पंजाब सरकार का खजाना खाली है, वहीं जालंधर के अफसर दोनों हाथों से खजाने की बजाए अपनी जेबें भर रहे हैं।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *