देश के 275 नशा ग्रस्त जिलों में से 18 पंजाब के जिले, केंद्र सरकार ला रही है नशा मुक्त भारत प्लान : हरदीप पुरी

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में “आत्मनिर्भर भारत-स्वतंत्र भारत” के तहत प्रदेश कार्यकारणी की आयोजित पहली वर्चुअल बैठक भाजपा कार्यालय चंडीगढ़ में सम्पन्न हुई, जिसमें प्रदेश भर से वर्चुअल रूप से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, जिला अध्यक्ष व पदाधिकारी शामिल हुए।

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि भारत के करीब 275 नशा ग्रस्त जिलों में से 18 पंजाब के जिले हैं। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा “नशा मुक्त भारत” के प्लान के बारे में बताते हुए कहा कि मोदी सरकार भारत को नशे से निजात दिलाने के लिए पूरा प्लान तैयार कर चुकी है और जल्द ही इसे जमीनी रूप दिया जायेगा।

प्रदेश कार्यकारिणी की इस बैठक में दिल्ली भाजपा मुख्यालय से वर्चुअल रूप से केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह पुरी, केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री सोम प्रकाश, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम, राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ विशेष रूप से उपस्थित हुए। चंडीगढ़ कार्यालय में राज्यसभा सांसद श्वेत मलिक, पूर्व कैबिनेट मंत्री विजय सांपला, पूर्व मंत्री मदन मोहन मित्तल, प्रदेश संगठन मंत्री दिनेश कुमार, प्रदेश महामंत्री दिनेश गुप्ता, डॉ. सुभाष शर्मा, मलविंदर सिंह कंग, तीक्षण सूद, विधायक दिनेश बब्बू, अरुण नारंग भी उपस्थित हुए।

[ads2]

पंजाब सरकार माफिया के दबाव में काम कर रही है

अश्वनी शर्मा ने वर्चुअल बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकरियों का स्वागत करते हुए कहाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विश्व-व्यापी कोरोना महामारी के दौरान देश की जनता को इस महामारी के भयानक प्रकोप से बचाने के लिए सटीक निर्णय व सही तरीके से अगुवाई करने के चलते भारत बहुत बड़े जानी व माली नुकसान से बच सका है।

शर्मा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार व कैप्टन अमरिंदर सिंह को नशा मामले पर घेरते हुए कहाकि पंजाब सरकार माफिया के दबाव में चल रही है। शर्मा ने कहा कि प्रदेश में जहरीली शराब से हुई 128 लोगों की मौत का मामले को लेकर पूरे प्रान्त में भाजपा द्वारा प्रदर्शन किये जाने के बाद भी कैप्टन के कानों पर जूं नहीं रेंगी।

उन्होंने कहा कि लॉक-डाउन के दौरान मोदी सरकार द्वारा भेजे गए आनाज व दालें भी जनता तक पहुँचाने में कैप्टन सरकार नाकाम साबित हुई है और इनके नेता जनता का राशन डकार गए। आज भी कांग्रेसी नेताओं के घरों में प्रदेश के कई जिलों में केंद्र द्वारा भेजी गई राशन किटें बरामद हुई हैं, जिसका पर्दाफाश भाजपा के नेताओं द्वारा किया गया है।

कैप्टन राज-माफिया राज

प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता द्वारा केंद्र की मोदी सरकार द्वारा कोरोना काल व आज पाकिस्तान व चीन के साथ बिगड़े संबंधों को लेकर कूटनितिक दूरदर्शिता अपना कर विश्व के ताकतवर देशों का समर्थन हासिल करने के लिए फैसलों की सराहना करते हुए इस संबंधी राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया गया। प्रदेश महामंत्री डॉ. सुभाष शर्मा द्वारा इस वर्चुअल बैठक में कैप्टन की निकम्मी कांग्रेस सरकार व कैप्टन अमरिंदर सिंह की नाकामियों संबंधी दूसरा राजनीतिक प्रस्ताव “कैप्टन राज-माफिया राज” भी पेश किया गया।

हरदीप पुरी ने कहा कि पंजाब का इतिहास हमेशा प्रगतिशील रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व ने भारत ने विकास की एक नई गाथा लिखी है। आज भारत आत्मनिर्भर बनने की राह पर अपनी मंजिल पाने के लिए निकल चुका है। पुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत केंद्र सरकार ने घर की महिलाओं के नाम पर घर होने की शर्त के साथ पंजाब में कैप्टन सरकार द्वारा बेघरों को नए घरों की डिलवरी बस नाम की ही की है।

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर बोलते हुए हरदीप पूरी ने कहा कि पंजाब के तीन शहरों को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किये जाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा पर्याप्त फंड जारी किये जा चुके हैं, लेकिन पजाब की कांग्रेस सरकार द्वारा इस प्रोजेक्ट में अपने हिस्से का पैसा नहीं डाला जा रहा है, जिसके चलते यह प्रोजेक्ट लटक रहे हैं।

कांग्रेस घर-घर नशा पहुँचाने का काम कर रही है

हरदीप पुरी ने नशे के मुद्दे पर कैप्टन अमरिंदर सिंह को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में कैप्टन ने पवित्र गुटका साहिब हाथ में लेकर पंजाब से चार हफ़्तों में नशा खत्म करने की सौगंध खाई थी, लेकिन वो आज तक असफल साबित हुए हैं। उनके अपने नेता ही नशा तस्करी में संलिप्त पाए गए हैं।

[ads1]

उन्होंने पंजाब में कांग्रेस के संरक्षित तस्करों द्वारा बेची गई जहरीली शराब से मारे गए 128 लोगों की मौत पर घर दुःख जाहिर करते हुए कहाकि कैप्टन ने अभी तक किसी भी कांग्रेसी नेता के खिलाफ किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की है, जिससे यह बात साफ़ है कि कांग्रेस खुद घर-घर नशा पहुँचाने का काम कर रही है।

इस अवसर पर प्रवीन बंसल, दयाल सिंह सोढ़ी, राकेश गिल, नरिंदर परमार, सुखवंत सिंह धनौला, मोना जायसवाल, भानू प्रताप, राजिंदर बिट्टा, राज कुमार अटवाल, हरविंदर सिंह खालसा, सुनीता गर्ग, शिव राज चौधरी, गुरदेव देबी, रविंदर अरोड़ा, राजेश हनी, रीना जेटली, राहुल महेश्वरी, अर्चना दत्त, जनार्दन शर्मा, मेजर गिल, राकेश गोयल, राज भाटिया आदि उपस्थित थे।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *