कॉमेडी किंग सुनील ग्रोवर का नया अवतार, आ रहा है ‘गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान, देखें Video

Daily Samvad
2 Min Read
Comedian Sunil grover
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। कॉमेडी किंग सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) एक बार फिर से टीवी की दुनिया में धमाकेदार इंट्री करने जा रहे हैं। लंबे समय बाद सुनील ग्रोवर एक बार फिर से नए कार्यक्रम के साथ टीवी की दुनिया में वापसी कर रहे है। उनके शो का नाम होगा ‘गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान’ (Gangs Of Filmistan), जिसमें वह दर्शकों को एक घंटे तक नॉन स्टॉप हंसाने वाले हैं।

[ads2]

सुनील ग्रोवर के इस नए शो के पहले भी प्रोमो वीडियो भी रिलीज हो चुके हैं, जिसे फैंस खूब पसंद भी कर रहे हैं। इस प्रोमो वीडियो को सुनील ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर करते हुए लिखा- ‘शो आया नहीं मक्खियां पहले आ गई’। सुनील के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। साथ ही साथ इस वीडियो को जारी करते हुए उन्होंने इस बात को भी कन्फर्म किया है कि कल रात यह शो ऑन एयर किया जाएगा।

https://www.instagram.com/p/CEgFFcJH5Ek/?utm_source=ig_web_copy_link

सुनील ग्रोवर के ‘गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान’ में वह विलेन बनकर एंट्री करते हैं। उनके हाथ में पिस्टल वहीं है और बाल कर्ली, सुनील का लुक देखने लायक है। वीडियो में सुनील ग्रोवर का अंदाज और उनकी एंट्री देखने लायक थी। इस वीडियो को शेयर करने के सिर्फ 2 घंटे में 1 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है वहीं इस वीडियो पर हजार से ज्यादा लाइक्स और कमेंट आ चुके हैं।

[ads1]

31 अगस्त से रात 8 बजे, स्टार भारत पर

सुनील ग्रोवर के नए शो ‘गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान’ में उनके साथ पारितोष त्रिपाठी, उपासना सिंह, सिद्धार्थ सागर, सुगंधा मिश्रा और शिल्पा शिंदे भी नजर आने वाली हैं। प्रोमो वीडियो पर आए फैंस के कमेंट्स देखकर कहा जा सकता है कि लोग शो के लिए काफी एक्साइटेड हैं। इसके साथ ही लोगों ने सुनील ग्रोवर की वापसी पर उनका सोशल मीडिया के जरिए स्वागत भी किया।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *