जालंधर में पुलिस तंत्र फेल, 15 साल की लड़की ने अपनाया ‘चंडी’ का रुप, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर की 15 साल की कुसुम आज बदमाशों के लिए चंडी बन गई। बदमाशों ने उसका मोबाइल फोन छीना, तो पलटकर कुसुम ने बदमाशों की मजा चखा दिया। हालांकि इस दौरान कुसुम पर बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी कलाई कट गई। बावजूद इसके कुसुम ने हिम्मत दिखाई और लोगों की मदद से बदमाश को खुद दबोच लिया।

[ads2]

दीन दयाल उपाध्याय नगर में बाइक सवार दो लुटेरों ने कुसुम का मोबाइल छीना। कुसुम ने बहादुरी दिखाते हुए बाइक पर पीछे बैठे लुटेरे को जमीन पर खींच लिया। इस बीच लुटेरे ने मौका पाकर दातर से उसके हाथ पर वार कर दिया। इससे उसकी कलाई कट गई। कुसुम ने हिम्मत नहीं हारी और आसपास मौजूद लोगों की मदद से उसे दबोच लिया। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फतेहपुरी मोहल्ले की रहने वाली कुसुम दीनदयाल उपाध्याय नगर में ट्यूशन पढ़ने आई थी।

ट्यूशन पढ़कर घर की तरफ जा रही थी कुसुम

कुसुम ने बताया कि वह आठवीं में पढ़ती है और ट्यूशन पढ़कर घर की तरफ जा रही थी। तभी बाइक सवार लुटेरों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। वह अपने पिता को फोन करने के लिए मोबाइल निकाल रही थी। अभी नंबर ढूंढ़ ही रही थी कि लुटेरे ने उसका मोबाइल छीन लिया। उसने उनका पीछा किया और एक लुटेरे को तीन बार मोटरसाइकिल से नीचे खींचा।

कुसुम ने बताया कि तीसरी बार में जब उसने लुटेरे को उसकी शर्ट पकड़कर नीचे खींचा तो पास में रहने वाले एक अंकल वहां पर आ गए। उन्हें देखकर लुटेरा घबरा गया और उसने उसकी गर्दन पर दातर से हमला किया लेकिन वह उसके हाथ पर लगा। तभी आसपास के लोग आ गए और लुटेरा पकड़ा गया। कुसुम ने बताया कि बाइक पर बैठा दूसरा लुटेरा लगातार कह रहा था कि इसके सिर पर दातर मार दो।

[ads1]

जोशी अस्पताल में भर्ती

घायलवस्था में लड़की को जोशी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल, उसका उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने मौके का जायजा लेने के बाद लड़की के बयान दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर ने मोबाइल लुटेरों से भिड़ने वाली कुसुम के लिए राष्ट्रीय व राज्य वीरता पुरस्कार की सिफारिश कर दी है।

बहादुर बेटी ने डटकर किया मुकाबला, देखें VIDEO

https://www.youtube.com/watch?v=58pCL9nd8Ns



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *