सीपीएम के दो कार्यकर्ताओं की धारदार हथियार से हत्या, कांग्रेसी नेताओं पर शक

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

तिरुवनंतपुरम। केरल के तिरुवनंतपुरम (thiruvananthapuram) में सीपीएम (CPM) के दो कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई। उनके ऊपर धारदार हथियार से वार किया गया। इस हमले में एक कार्यकर्ता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दूसरे को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। सीपीएम ने हमले का आरोप कांग्रेस पर लाया है। पुलिस ने शक के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

[ads2]

मामला जिले के वेंजरामूडु इलाके का है। बताया जा रहा है कि रविवार की देर रात वेमबायम के रहने वाले मिथिलज (32) और हक मोहम्मद (25) बाइक से जा रहे थे। हक को मिथिलज को उसके घर पर छोड़ना था। वे थेम्मपाम्मुडू इलाके में पहुंचे थे कि रास्ते में ही उनके ऊपर हमला हो गया।

इकट्ठे में आए हमलावर, शरीर पर किए दर्जनों वार

पुलिस ने बताया कि जिस तरह से दोनों के शवों को धारदार हथियार से काटा गया है उससे लग रहा है कि हमलावर कम से कम पांच के समूह में थे। दोनों के शरीर पर कई काटे जाने के निशान हैं। दोनों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीपीएम का आरोप है कि उनके कार्यकर्ताओं की हत्या के पीछे कांग्रेस का हाथ है। आरोप है कि राजनीति का बदला लेने के लिए दोनों की हत्या करवाई गई है। पार्टी की तरफ से पुलिस को भी तहरीर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का हत्या में हाथ होने का आोप लगाया गया है।

[ads1]

मौके से मिलीं दो बाइकें, चश्मदीदों से ही रही पूछताछ

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इलाके में लोगों से पूछताछ की जा रही है। कुछ चश्मदीद मिले हैं, उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। घटनास्थल से पुलिस को दो बाइकें मिली हैं। दोनों को कब्जे में ले लिया गया है। डीवाईएफआई (DYFI) के प्रदेश सचिव एए रहीम ने कहा कि यह एक सुनियोजित हत्या है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की लीडरशिप को इस हत्या के बारे में जानकारी है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *