अपने देश में खतरनाक हो रहा कोरोना, भारत ने तोड़े दुनिया के सारे रिकॉर्ड, पंजाब के हालत भी बदतर

Daily Samvad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। भारत अगस्त में दुनिया के सबसे बड़े कोविड-19 हॉटस्पॉट के रूप में उभर रहा है। भारत ने इस महीने में सबसे ज़्यादा नए मामले दर्ज किए हैं जो अमेरिका के मुकाबले कुछ और ब्राज़ील के मुकाबले बहुत अधिक हैं। अगस्त के शुरुआती दिनों में कोरोना से होने वाली मौतों के आँकड़ों में भारत दुनिया में तीसरे नंबर पर आ गया।

राज्य सरकारों के मिले आंकड़ों के अनुसार कोरोना वायरस का कहर अब भी देश पर बना हुआ है। शुक्रवार को कोरोना के 60 हज़ार ताज़ा मामले सामने आए और 926 लोगों की कोरोना वायरस से मौत ही गई। एक दिन में महामारी से होने वाला ये अब तक का सबसे ज़्यादा नुकसान है।

[ads2]

भारत में अगस्त के पहले छह दिनों में 3,28,903 नए कोरोनावायरस मामलों की सूचना मिली। अमेरिका में यही आंकड़ा 3,26,111 और ब्राजील में 2,51,264 था। भारत में अगस्त के चार दिनों में आए मामले दुनिया में सबसे ज़्यादा दर्ज किए गए। 2, 3, 5 और 6 अगस्त को भारत में सामने आए कोरोना के मामले दुनिया के सबसे ज़्यादा दैनिक मामले थे।

भारते में ये आंकड़ा तेज़ी से बढ़ रहा है

गुरुवार को भारत ने 20 लाख का आंकड़ा पार किया। भारते में ये आंकड़ा तेज़ी से बढ़ रहा है। भारत में संक्रमण की वृद्धि दर 3.1% है जो अमेरिका और ब्राज़ील से अधिक है। हालांकि मौत के आंकड़े की बात करें तो अमेरिका और ब्राजील भारत से आगे हैं ब्राजील और अमेरिका दोनों ने अगस्त में अब तक कोरोना से होने वाली 6,000 से अधिक मौतें दर्ज की हैं जबकि भारत का आंकड़ा 5,075 ही रहा।

शुक्रवार को महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश ने 10,000 मामले दर्ज किए। कम से कम पांच राज्यों ने एक दिन में सबसे ज़्यादा सामने आने वाले मामले दर्ज किए जाने की सूचना दी। बिहार में 3,646 नए मामले, तेलंगाना में 2,207, ओडिशा में 1,833, पंजाब में 1,063 और मणिपुर में 249 मामले दर्ज किए गए।

लगातार तीसरे दिन महाराष्ट्र में 10 हज़ार मामले दर्ज किए गए और 300 लोगों की मौत हो गई। राज्य में 10,483 नए कोविड -19 मामलों और 300 मौतों की सूचना मिली। जिससे कुल मामलों की संख्या 4,90,262 तक पहुंच गई। जो 5 लाख के बहुत करीब है। जबकि मौतों की संख्या 17,092 है।

बढ़ रहे मामलों में मुंबई की 8.2% की हिस्सेदारी

राज्य में बढ़ रहे मामलों में मुंबई की 8.2% की हिस्सेदारी है, शहर में दूसरे दिन 1,000 से कम 862 मामले सामने आए। जो पिछले दस दिनों में सबसे कम हैं। आंध्रप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना से होने वाली 89 मौतें दर्ज गईं जो राज्य में एक दिन में होने वाली सबसे ज़्यादा मौते हैं। आंध्रप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना के मामलों की संख्या 10,171 हो गई। जिसने इसे देश का तीसरा सबसे ज़्यादा कोरोना प्रभावी राज्य बना दिया है।

[ads1]

आंध्रप्रदेश में कुल मामलों की संख्या 2,06,960 है जो तमिलनाडु और महाराष्ट्र से कम है। आंध्रप्रदेश में मौतों का आंकड़ा भी बढ़ कर 1,842 हो गया है। राज्य ने अपना पहला मामला 12 मार्च को दर्ज किया था जिसके बाद 27 जुलाई को ये आंकड़ा 1 लाख पार कर गया, इसके बाद अगले 11 दिनें में राज्य में 1 लाख नए मामले देखे गए।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *