नई दिल्ली। कोरोना वायरस (Corona virus) संकटकाल में ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए गुड न्यूज है। भारतीय रेलवे (Indian Railway) अनलॉक 4 .0 (Unlock 4.0) के तहत स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रही है। रेलवे के सूत्रों के मुताबिक 100 के करीब नई स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए रेलवे राज्यों के साथ विचार-विमर्श जारी है। गृह मंत्रालय से हरी झंडी मिलने के बाद चलाई जाएगी नई स्पेशल ट्रेनें।
[ads2]
गौरतलब है कि देश में अनलॉक 4 शुरू हो गया है। अभी रेलवे स्पेशल ट्रेन के नाम पर 230 एक्सप्रेस ट्रेन चला रही है जिनमें 30 राजधानी भी शामिल हैं। जिन 100 ट्रेनों को चलाने की तैयारी है, उन्हें भी ‘स्पेशल’ नाम ही रखा जाएगा। यह ट्रेनें इंटरस्टेट और इंट्रास्टेट चलेंगी। रेल मंत्रालय पहले से ही चरणबद्ध ढंग से रेल सेवा शुरू करने की बात कर चुका है।
मार्च से बंद है ट्रेनों का संचालन
कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश में 22 मार्च से पैसेंजर ट्रेनों और मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया था। यह पहला मौका है जब देश में रेल सेवाएं रोकी गई हैं। हालांकि देश में जहां तहां फंसे प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए 1 मई से श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थीं। 12 मई से राजधानी के मार्ग पर कुछ स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थीं और फिर 1 जून से 100 जोड़ी ट्रेनें शुरू की गई थीं।
[ads1]
महंगा होगा ट्रेन का सफर
यात्रियों को बड़े रेलवे स्टेशनों से ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन यूजर फीस (Station User Fees) पहले की तुलना में ज्यादा चुकानी पड़ेगी। जिससे आने वाले दिनों में रेलवे का सफर महंगा होने जा रहा है। रेलवे इस कदम को यूजर डेवलपमेंट फीस (UDF) की तर्ज पर उठा रहा है। यह उन रेलवे स्टेशनों (Railway Station) के लिए होगा, जिन्हें प्राइवेट कंपनियों द्वारा रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत नये सिरे से तैयार किया जाएगा।










