कुसुम जैसी बेटियां देश का गौरव – सर्वोपरि मन्दिर प्रबंधक कमेटी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
शहर में हुई दिन दिहाड़े 15 साल की लड़की कुसुम से मोबाइल छीनने की वारदात सामने आयी है। इस वारदात में 2 लुटेरे दिन दिहाड़े बाइक पर सवार आते है और मोबाइल छीन ने की कोशिश करते है, जब लड़की विरोध करती है तो लुटेरे हाथ में पकड़ी दात्री से वार करते है, लेकिन 15 साल की लड़की का जज़्बा काबिले तारीफ है, वार के वक़्त हाथ का गुट लमक जाने के बाद भी वो लुटेरों से भिड़ती रही और इसी हिम्मत से उसने एक लुटेरे को पकड़वाया।

सर्वोपरि मंदिर प्रबंधक कमेटी की प्रदेश महासचिव कुणाल अग्रवाल ने कहा कुसुम की बहादुरी का सम्मान करते है और कुसुम के माध्यम से संदेश देते है कि यही जज़्बा हर बेटी, बहन के अंदर हो तो किसी की हिम्मत नहीं कोई छू भी सके। कुसुम ने यह सिद्ध कर दिया जज्बा किसी उम्र का मोहताज नहीं।

कुणाल अग्रवाल ने कहा आये दिन ऐसी वारदाते बढ़ती जा रही है, इसके चलते सर्वोपरि मंदिर प्रबंधक कमेटी ने यह निर्णय लिया है समय समय पर बेटियों के लिए सेल्फ डिफेंस की शिक्षा दी जाएगी, जिसके देश की हर बेटी आत्म निर्भर हो सके। हर बेटी के लिए प्रेरणा स्त्रोत कुसुम को आज सर्वोपरि मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रदेश महासचिव कुणाल अग्रवाल, जालंधर जिला उप चेयरमैन कौशिक शर्मा, जिला सचिव राजेश सहदेव जी ने जोशी हॉस्पिटल जाकर गले में चुनरी डाल कर कुसुम के होंसले को सम्मानित किया और यह ऐलान किया उसका कोर्ट का पूरा खर्चा सर्वोपरि मंदिर प्रबंधक कमेटी उठाएगी।

कुसुम को न्याय मिलेगा

जिसमे विशेष सहयोग हमारे प्रदेश कानूनी सलाहकार एडवोकेट राहुल रामपाल का है। रामपाल का कहना है ऐसी लुटेरों को वो कानूनी लड़ाई लड़ कर सबक सिखाएंगे और हर बेटी के साथ वो है जिनके साथ समाज में अन्याय होता आ रहा है। धर्म की रक्षा के लिए मैं अपना हमेशा योगदान देता रहूंगा। राहुल का कहना है वो कोर्ट में जज साहिब के आगे मुजरिमों की जमानत रद्द करने के लिए अर्जी दायर करेंगे और उन्हें यकीन है कानून उनका साथ जरूर देगा और कुसुम को न्याय मिलेगा।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *